रांची नगर निगम की परिसंपत्तियों की सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन को लेकर बैठक, नगर प्...

रांची नगर निगम की परिसंपत्तियों की सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन को लेकर बैठक, नगर प्रशासक ने दिए कई अहम निर्देश

रांची नगर निगम की परिसंपत्तियों की सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन को लेकर बैठक नगर प्रशासक ने दिए कई अहम निर्देश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
शहर में नगर निगम की परिसंपत्तियों की सुरक्षा, बेहतर प्रबंधन और रखरखाव को लेकर रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में निगम के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान प्रशासक ने निगम की संपत्तियों की निगरानी, संरक्षण और सुव्यवस्थित उपयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

बैठक में सभी वार्डों में निगम की खाली पड़ी जमीन और सरकारी भूमि की जांच, मापी और सीमांकन कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही ऐसी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को चिन्हित कर उन्हें हटाने की तैयारी करने को कहा गया. प्रशासक ने सामुदायिक भवनों की बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली शुरू करने का निर्देश दिया. इसके अलावा शहर के अटल क्लीनिक, सामुदायिक भवनों और वार्ड कार्यालयों की मरम्मत तथा पेंटिंग कराने के भी निर्देश दिए गए.

शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए नए पार्किंग स्थलों की पहचान करने को कहा गया. वहीं डंपिंग यार्ड की जमीन पर लगातार निगरानी बनाए रखने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया गया. प्रशासक ने सभी वार्डों में स्थित सुलभ शौचालय, कम्युनिटी हॉल और सार्वजनिक शौचालयों में उच्च स्तर की सफाई और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. साथ ही शहर के सभी पार्कों में आकर्षक बागवानी विकसित करने और बच्चों के लिए बेहतर गुणवत्ता के झूले लगाने का निर्देश भी दिया गया.

बैठक में शहर के सभी तालाबों को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त रखने को प्राथमिकता देने की बात कही गई. इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों और निगम की संपत्तियों पर अवैध रूप से विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया. प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि नगर निगम की सभी परिसंपत्तियों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने या उन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा फैसला, मंत्रियों और विधायकों को भी मिलेगी IAS-IPS जैसी स्वास्थ्य सुविधा

संबंधित सामग्री

आदिवासी अस्मिता संस्कृति की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रपति के अपमान पर मौन क्यों: आदित्य साहू

झारखंड

आदिवासी अस्मिता संस्कृति की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रपति के अपमान पर मौन क्यों: आदित्य साहू

राष्ट्रपति के साथ ममता बनर्जी और बंगाल सरकार का व्यवहार अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक: बाबूलाल मरांडी

झारखंड

राष्ट्रपति के साथ ममता बनर्जी और बंगाल सरकार का व्यवहार अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक: बाबूलाल मरांडी

यह राष्ट्रपति का अपमान है,आदिवासी समाज का अपमान है

 रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने कर्मी को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

झारखंड

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने कर्मी को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अंबेडकर पार्क डकरा में जिला परिषद रांची डीएमएफटी योजना अंतर्गत कार्यों का किया शिलान्यास

झारखंड

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अंबेडकर पार्क डकरा में जिला परिषद रांची डीएमएफटी योजना अंतर्गत कार्यों का किया शिलान्यास

महेशपुर में जीटी रोड किनारे पेड़ काटे जाने का मामला, कतरास के राजा और जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप की चर्चा

झारखंड

महेशपुर में जीटी रोड किनारे पेड़ काटे जाने का मामला, कतरास के राजा और जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप की चर्चा