न्यूज़11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर थाना कांड संख्या 19/2026 16 अप्रैल धारा-65(2)70(1)76 भारतीय न्याय संहिता एवं 4/6 पोस्को एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त 19 वर्षीय अजीत तिर्की (ग्राम अभयपुर सरना टोली) एवं 29 वर्षीय राजू लकड़ा (ग्राम काशीजोड़ा थाना मनोहरपुर जिला पश्चिम सिंहभूम चाईबासा) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़िता नाबालिग बच्ची ग्राम डोमलाई जराइकेला थाना की रहने वाली है. पीड़िता अभयपुर गांव में मामा के घर पर एक शादी समारोह में आई थी. इस दौरान पीड़िता के साथ दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया. पीड़िता ने इस घटना के बारे अपने परिजनों को बताया. वहीं गांव वालो ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. साथ ही पीड़िता की माँ की शिकायत पर थाना में मामला दर्ज कराया गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरुवार को अग्रेतर कार्यवाही के बाद दोनों अभियुक्त को जेल भेजा गया.
यह भी पढ़े: टेंडर कमीशन घोटाला मामला, रिटायर्ड इंजीनियर राजकुमार टोप्पो ने कोर्ट में किया सरेंडर