अपने नवजात बच्चे और पत्नी सहित ट्रिपल के हत्या के आरोपी को मिली आजीवन कारावास और...

अपने नवजात बच्चे और पत्नी सहित ट्रिपल के हत्या के आरोपी को मिली आजीवन कारावास और ₹20000 जुर्माने की सजा

अपने नवजात बच्चे और पत्नी सहित ट्रिपल के हत्या के आरोपी को मिली आजीवन कारावास और ₹20000 जुर्माने की सजा

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  सिमडेगा एडीजे नरंजन सिंह की अदालत ने आज पाकर टांड़ थाना कांड संख्या 7/2020 के तहत ट्रिपल हत्या मामले में सुनवाई करते हुए अपने नवजात बच्चे और पत्नी सहित तीन लोगों की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास और ₹20000 जुर्माने की सजा सुनाई गई.

घटना 23 मार्च 2020 की है. खूंटी टोली निवासी पिंगल होरो अपने नवजात बेटा और पत्नी ज्योति होरो से मिलने पाकर टांड़ के खिजुरडीह गया था. वहां 23 मार्च 2020 को पिंगल की पत्नी ज्योति होरो अपनी  भाभी सुचिता बेक के साथ साग तोड़ने खेत पर गई थी. इसी दौरान पिंगल भी उनके पीछे खेत पर गया और कुदाल से अपनी पत्नी ज्योति होरो और उसकी भाभी सुचिता बेक के सिर पर प्रहार कर दिया. जिससे मौके पर ज्योति की मौत हो गई जबकि सुचिता गंभीर रूप से घायल हो गई थी. खेत से अपने ससुराल घर लौट कर पिंगल ने अपने नवजात बेटा को भी जमीन में पटक कर मार डाला. घटना के बाद पिंगल अपने घर भाग गया.

इधर घटना में घायल सुचिता की इलाज के लिए जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने पाकर टांड़ थाना में कांड संख्या 07/2020 के तहत ट्रिपल मर्डर मामले में नामजद अभियुक पिंगल होरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आज इसी मामले में सुनवाई करते हुए एडीजे नरंजन सिंह की अदालत ने लोक अभियोजन निशि कच्छप द्वारा पेश किए गए साक्ष्य और गवाहों के आधार पर पिंगल होरो को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और ₹20000 जुर्माने की सजा मुकर्रर की.

यह भी पढ़ें: उत्कृष्ट सम्मान के साथ लौटी जसास टीम, अपर मुख्य सचिव ने टीम के सदस्यों को दी बधाई

संबंधित सामग्री

झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की बैठक में बैंक्वेट हॉल को कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति में हो रही कठिनाई पर चर्चा

झारखंड

झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की बैठक में बैंक्वेट हॉल को कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति में हो रही कठिनाई पर चर्चा

हर अच्छे काम का विरोध करना, षड्यंत्र और राजनीति करना, कांग्रेस का इतिहास - आदित्य साहू

झारखंड

हर अच्छे काम का विरोध करना, षड्यंत्र और राजनीति करना, कांग्रेस का इतिहास - आदित्य साहू

'बिल का विरोध कर झामुमो, कांग्रेस, राजद ने दिखाया अपना चरित्र, इस जघन्य पाप की माफी नहीं'

Breaking: रुक्का डैम से राजधानी रांची के बड़े इलाकों में 6:00 बजे से लेकर शम के 6:00 बजे तक पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी

झारखंड

Breaking: रुक्का डैम से राजधानी रांची के बड़े इलाकों में 6:00 बजे से लेकर शम के 6:00 बजे तक पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मिले, परिवार से जाना कुशलक्षेम

झारखंड

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मिले, परिवार से जाना कुशलक्षेम

केन्द्रीय रक्षा राज्य मत्री संजय सेठ ने पद्म भूषण और पूर्व लोकसभाध्यक्ष कड़िया मुंडा को 90वें जन्मदिन की दी बधाई

झारखंड

केन्द्रीय रक्षा राज्य मत्री संजय सेठ ने पद्म भूषण और पूर्व लोकसभाध्यक्ष कड़िया मुंडा को 90वें जन्मदिन की दी बधाई