JBVNL Recruitment 2025: झारखंड बिजली विभाग में बड़ी बहाली! जेबीवीएनएल में 3,000 ...

JBVNL Recruitment 2025: झारखंड बिजली विभाग में बड़ी बहाली! जेबीवीएनएल में 3,000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

jbvnl recruitment 2025 झारखंड बिजली विभाग में बड़ी बहाली जेबीवीएनएल में 3000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में बिजली आपूर्ति को और मजबूत करने के लिए सरकार और निगम ने बड़ा फैसला लिया हहिं. झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL) की अनुषंगी कंपनी झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) में 3,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही हैं. निगम ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मंजूरी के बाद बहाली की औपचारिक घोषणा होगी.


तकनीकी और सहायक पदों पर जोर
सूत्रों के मुताबिक, इस भर्ती में कनीय अभियंता (JE), लाइनमैन (टेक्निकल असिस्टेंट), ऑफिस असिस्टेंट सहित कई तकनीकी और सहायक पद शामिल होंगे. बिजली आपूर्ति को दुरुस्त रखने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए ये पद अहम माने जा रहे हैं. फिलहाल पूरे राज्य का बिजली वितरण नेटवर्क संभालने के लिए केवल 66 जूनियर इंजीनियर हैं, जिसके कारण आउटसोर्सिंग पर निर्भरता बढ़ गई है और आपूर्ति व्यवस्था में रुकावटें आती रहती हैं.


लंबे समय से अटकी थी बहाली
इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया नियमावली, बजट स्वीकृति और प्रशासनिक मंजूरी में देरी के कारण बार-बार टलती रही हैं. अब निगम स्तर पर आवश्यक अनुमोदन मिलते ही बहाली की प्रक्रिया दशहरा-दीपावली के बाद शुरू कर दी जाएगी.


आंतरिक बहाली परीक्षा की नई तिथि
इसी बीच जेबीवीएनएल ने जनवरी-मार्च 2024 में निकाली गई 127 आंतरिक पदों की भर्ती का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया हैं. श्रमिक संगठन की आपत्ति के चलते यह परीक्षा पहले स्थगित हो गई थी. अब 9 अक्टूबर 2025 को यह परीक्षा आयोजित होगी. इसमें मैनेजर (टेक्निकल) के 21, मैनेजर (मैकेनिकल) के 5, मैनेजर (फाइनेंस) के 26, जूनियर मैनेजर (टेक्निकल) के 69, जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल) के 4 और जूनियर मैनेजर (सिविल) के 2 पदों पर चयन होगा.


यह भी पढ़े: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई! नाबालिग ने वॉशरूम में बच्ची को दिया जन्म, खिड़की से फेंका मासूम को और फिर..
 

संबंधित सामग्री

एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए

झारखंड

एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए

कोर्ट के आदेश पर सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 50/2021 के तहत दर्ज एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए.

एनएच को एक्सिडेंट फ्री बनाने के लिए "हाईवे टास्क फोर्स" का गठन

झारखंड

एनएच को एक्सिडेंट फ्री बनाने के लिए "हाईवे टास्क फोर्स" का गठन

नो हेलमेट नो पेट्रोल का उल्लंघन करने के लिए 11 पेट्रोल पंप को नोटिस

गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है और मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है.

अधिकारियों की मनमानी से बेपटरी हुई चैनपुर प्रखंड की व्यवस्था, मुखिया ने खोला मोर्चा

झारखंड

अधिकारियों की मनमानी से बेपटरी हुई चैनपुर प्रखंड की व्यवस्था, मुखिया ने खोला मोर्चा

चैनपुर प्रखंड कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मियों की अनुपस्थिति ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में एक बड़ी बाधा बनती जा रही है.

पसई और सीतागढ़ा गांव के अलग-अलग घरों में छापेमारी, 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट व 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

झारखंड

पसई और सीतागढ़ा गांव के अलग-अलग घरों में छापेमारी, 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट व 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

कटकमदाग़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव - पसई एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीतागढ़ा में अलग अलग घरों में छापेमारी