गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

पशुओं की तस्करी

गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है और मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है.

गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो तस्कर गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
पलामू /डेस्क:
पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है और मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह पूरी कार्रवाई पलामू के पुलिस अधीक्षक को मिली सटीक जानकारी के बाद सदर थाना क्षेत्र के चियांकी के पास चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान की गई.

प्राप्त विवरण के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत ओबरा से एक पिकअप वाहन में गोवंशीय पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चियांकी के पास घेराबंदी कर एक सफेद रंग के पिकअप वाहन को रोका. वाहन की जांच करने पर उसमें अवैध रूप से क्रूरता के साथ लदे छह गोवंशीय पशु पाए गए जिन्हें पुलिस ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया. पशुओं के साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है.

पुलिस ने वाहन में सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान बिहार के भोजपुर जिला निवासी अशोक यादव और बक्सर जिला निवासी कामता यादव के रूप में की गई है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ डाल्टनगंज सदर थाना में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम और पशु परिवहन नियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस सफल छापेमारी दल में थाना प्रभारी अफजल अंसारी के साथ सुजित कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार, सुरेश सिंह, रमेश महतो और अविनाश तिवारी शामिल थे.

संबंधित सामग्री

एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए

झारखंड

एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए

कोर्ट के आदेश पर सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 50/2021 के तहत दर्ज एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए.

एनएच को एक्सिडेंट फ्री बनाने के लिए "हाईवे टास्क फोर्स" का गठन

झारखंड

एनएच को एक्सिडेंट फ्री बनाने के लिए "हाईवे टास्क फोर्स" का गठन

नो हेलमेट नो पेट्रोल का उल्लंघन करने के लिए 11 पेट्रोल पंप को नोटिस

अधिकारियों की मनमानी से बेपटरी हुई चैनपुर प्रखंड की व्यवस्था, मुखिया ने खोला मोर्चा

झारखंड

अधिकारियों की मनमानी से बेपटरी हुई चैनपुर प्रखंड की व्यवस्था, मुखिया ने खोला मोर्चा

चैनपुर प्रखंड कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मियों की अनुपस्थिति ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में एक बड़ी बाधा बनती जा रही है.

पसई और सीतागढ़ा गांव के अलग-अलग घरों में छापेमारी, 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट व 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

झारखंड

पसई और सीतागढ़ा गांव के अलग-अलग घरों में छापेमारी, 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट व 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

कटकमदाग़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव - पसई एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीतागढ़ा में अलग अलग घरों में छापेमारी

गढ़वा पुलिस का पलामू क्षेत्रीय पुलिस मीट-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

झारखंड

गढ़वा पुलिस का पलामू क्षेत्रीय पुलिस मीट-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

लातेहार जिले में 17 जून से 19 जून 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस मीट-2026 में गढ़वा जिले के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया.