अवैध अफीम जब्त

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.60 करोड़ का 1050 किलो अवैध अफीम डोडा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडा की खेप पकड़ी है, जिसे रांची से बिहार के रास्ते पंजाब ले जाया जा रहा था.

By : Dipali Kumari
चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.60 करोड़ का 1050 किलो अवैध अफीम डोडा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
चतरा/डेस्क:
 चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडा की खेप पकड़ी है, जिसे रांची से बिहार के रास्ते पंजाब ले जाया जा रहा था. एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम ने लावालौंग थाना क्षेत्र में बगरा से लमटा के बीच सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान एक संदिग्ध आयशर ट्रक (PB-10JA-1077) को रोका गया. तलाशी के दौरान ट्रक में प्लास्टिक कैरेट के नीचे छिपाकर रखे गए 85 बोरों से कुल 1050 किलो अवैध डोडा बरामद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है. मौके से पंजाब के संगरूर निवासी 35 वर्षीय ट्रक चालक दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पूछताछ में तस्कर ने कबूला है कि यह डोडा बुंडू-तमाड़ इलाके से लोड किया गया था और इसे पंजाब के बड़े तस्करों तक पहुंचाना था. पुलिस ने ट्रक और मोबाइल जब्त कर पूरे सिंडिकेट की तलाश शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस के समय में बदलाव, आज 2 घंटे देर से चलेगी ट्रेन

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम