विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण बाजार क्षेत्र स्थित जैन मंदिर के बगल में संचालित राजु बर्णवाल स्टोर में पुलिस ने छापेमारी कर नकली सिगरेट के कारोबार का पर्दाफाश किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दुकान से लगभग दो लाख रुपये मूल्य की नकली सिगरेट बरामद की गई है. पुलिस ने मौके से दुकान संचालक राजु बर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया है.
छापेमारी दल में शामिल अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उक्त दुकान में गोल्ड फ्लैक सहित विभिन्न नामी ब्रांडों की नकली सिगरेट बेची जा रही थी. इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और आगे की जांच की जा रही है.