बोकारो में बड़ी कार्रवाई: 28 पुलिसकर्मी निलंबित, जांच में गंभीर लापरवाही उजागर

बोकारो में बड़ी कार्रवाई: 28 पुलिसकर्मी निलंबित, जांच में गंभीर लापरवाही उजागर

बोकारो में बड़ी कार्रवाई 28 पुलिसकर्मी निलंबित जांच में गंभीर लापरवाही उजागर

न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क:
झारखंड के बोकारो जिले से पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है. जिले के पिंड्राजोरा थाना में तैनात 28 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को गंभीर लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई जिले के एसपी के निर्देश पर की गई है.

क्या है पूरा मामला
यह मामला 24 जुलाई 2025 का है, जब रेखा देवी ने अपनी 18 वर्षीय बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पिंड्राजोरा थाना में कांड संख्या 147/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

एसआईटी जांच में चौंकाने वाले खुलासे
मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने पाया कि जांच प्रक्रिया में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया. जांच को जानबूझकर कमजोर किया गया और आरोपियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई. कई पुलिसकर्मियों का आचरण संदिग्ध पाया गया.

नई टीम ने एक दिन में किया खुलासा
इसके बाद SP आलोक रंजन के नेतृत्व में नई टीम का गठन किया गया. इस टीम ने महज एक दिन के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर अपहृत युवती का कंकाल, कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए.

पहले जांच दल पर गंभीर आरोप
जांच में यह भी सामने आया कि प्रारंभिक जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने मामले में सहयोग नहीं किया और केस को दबाने की कोशिश की. आरोपी के साथ सांठगांठ और आर्थिक लेन-देन के संकेत भी मिले हैं. इस पूरे घटनाक्रम से पुलिस विभाग की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है.

कितने लोग हुए निलंबित
कार्रवाई के तहत कुल 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, जिनमें 10 एएसआई, 5 एसआई, 2 हवलदार, 11 सिपाही शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात, जनहित के मुद्दों और विकास को लेकर हुई चर्चा  

संबंधित सामग्री

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

झारखंड

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

गैंग सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 159 अभ्यर्थी भी हिरासत में

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

झारखंड

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

बसिया: सड़क हादसों का

झारखंड

बसिया: सड़क हादसों का 'ब्लैक संडे', आधे घंटे में पांच दुर्घटनाएं; आयुष डॉक्टर के भरोसे रहा अस्पताल

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस