बड़ी कार्रवाई

आरपीएफ नबीनगर की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के दो तस्कर देशी कट्टा व कारतूस के साथ चढ़े आरपीएफ नबीनगर के हत्थे

By : Ark Sahuliyar
आरपीएफ नबीनगर की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
पलामू/औरंगाबाद/डेस्क:
पंडित दिनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन - गढ़वा रोड रेलखंड अंतर्गत नबीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02/03 पर आरपीएफ की टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों की पहचान गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी विशाल कुमार (25) और भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बनखेता अरसली निवासी मनीष कुमार यादव (20) के रूप में हुई है.

आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, सहायक उप निरीक्षक शिव शंकर सिंह यादव, आरक्षी संतोष कुमार मिश्रा और शैलेश कुमार शर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की. तलाशी के दौरान दोनों के पिट्ठू बैग से भगवा गमछे में लपेटकर रखा एक देशी कट्टा तथा काले प्लास्टिक में रखे 8 एमएम/केएफ अंकित दो जिंदा कारतूस बरामद हुए.

आरपीएफ के अनुसार पूछताछ में दोनों ने झारखंड के समीपवर्ती राज्यों से मोटरसाइकिल चोरी करने और पकड़े जाने से बचने के लिए हथियार रखने की बात बताई. बरामद हथियार व कारतूस को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया और अग्रिम कार्रवाई के लिए बिहार राज्य अंतर्गत स्थित राजकीय रेल थाना सोननगर को सौंप दिया गया. आरपीएफ के अनुसार गिरफ्तार विशाल कुमार पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी से जुड़े सात मामलों में जेल जा चुका है.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर में G+3 जिला अधिवक्ता संघ भवन का भव्य शिलान्यास

रामगढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर में G+3 जिला अधिवक्ता संघ भवन का भव्य शिलान्यास

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर रखी आधारशिला

विशालकाय इमली का पेड़ गिरने से मिट्टी का घर ध्वस्त, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

विशालकाय इमली का पेड़ गिरने से मिट्टी का घर ध्वस्त, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवा के बीच हुआ हादसा, परिवार के सामने रहने का संकट

रातु थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में 20 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लिखित शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

रातु थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में 20 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लिखित शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

रांची के रातु थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में 20 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना करमा पूजा की रात हुई, जब युवती नानी घर से पूजा से वापस लौट रही थी.

पुरानी कार बेचने के नाम पर 4.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी इमरान खान गिरफ्तार 

पुरानी कार बेचने के नाम पर 4.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी इमरान खान गिरफ्तार 

धुर्वा थाना क्षेत्र में पुरानी कार बेचने के नाम पर 4.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है.

JSSC-CGL परीक्षा धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, गिरिडीह के धनवार से तीन आरोपी गिरफ्तार 

JSSC-CGL परीक्षा धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, गिरिडीह के धनवार से तीन आरोपी गिरफ्तार 

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में धांधली के मामले में CID की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.