अधिवक्ता संघ भवन

रामगढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर में G+3 जिला अधिवक्ता संघ भवन का भव्य शिलान्यास

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर रखी आधारशिला

By : Ark Sahuliyar
रामगढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर में G+3 जिला अधिवक्ता संघ भवन का भव्य शिलान्यास

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
जिला अधिवक्ता संघ, रामगढ़ के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह के दौरान निर्मित होने वाले प्रस्तावित जी+3 जिला अधिवक्ता संघ भवन का शिलान्यास संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह रामगढ़ जिले के जोनल जज दीपक रोशन ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर नए भवन की आधारशिला रखी.
  
न्याय केवल अधिकार नहीं एक उत्तरदायित्व भी है” तथा “सशक्त अधिवक्ता, सशक्त न्याय, सशक्त समाज” जैसे प्रेरणादायी संदेशों के साथ आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आत्मीय स्वागत से हुआ. मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पौधे भेंटकर उनका  अभिनंदन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति दीपक रोशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सारिका भूषण की गरिमामय उपस्थिति रही. इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रूप में मो० तौफ़ीक़ुल हसन (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रामगढ़),ऋतुराज (उपायुक्त रामगढ़), मुकेश कुमार लुनायत, (पुलिस अधीक्षक रामगढ़), राजीव आनंद (प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, रामगढ़) तथा विशाल श्रीवास्तव (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम) उपस्थित रहे.
  
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने अधिवक्ताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि एक सशक्त और जीवंत न्याय प्रणाली की रीढ़ उसके अधिवक्ता होते हैं. आम जनमानस को सुगम, त्वरित, पारदर्शी और न्यायसंगत राहत दिलाने में अधिवक्ताओं का योगदान अतुलनीय है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य माहौल और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त आधारभूत संरचना प्रदान करना वर्तमान समय की अनिवार्य मांग है. यह प्रस्तावित जी+3 बहुमंजिला अधिवक्ता भवन न केवल वकीलों को बैठने, अध्ययन करने और दैनिक न्यायिक कार्यों के सुचारू संपादन हेतु एक सर्वसुविधायुक्त मंच प्रदान करेगा, बल्कि रामगढ़ जिले में न्यायिक व्यवस्था के बुनियादी ढांचे को एक नया आयाम भी देगा.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो० तौफ़ीक़ुल हसन ने कहा कि न्याय प्रक्रिया को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए पीठ  और बार के बीच बेहतर समन्वय एवं तालमेल अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बल दिया कि जब न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करते हैं, तो आम जनता को त्वरित और सुलभ न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है. उन्होंने नए भवन के शिलान्यास पर सभी अधिवक्ताओं को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि यह नई आधारभूत संरचना न्यायिक कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करेगी.
  
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि उपायुक्त ऋतुराज ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन न्यायपालिका के साथ निरंतर सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज और न्यायालय के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं. इस जी+3 अधिवक्ता संघ भवन के निर्माण से न केवल स्थानीय अधिवक्ताओं बल्कि दूर-दराज से आने वाले वकीलों व फरियादियों दोनों को ही कार्य निष्पादन में अत्यधिक सहूलियत मिलेगी. जिला प्रशासन इस भवन के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण हेतु हर संभव प्रशासनिक एवं तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करेगा.*
  
इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारियों, जिला अधिवक्ता संघ रामगढ़ के पदाधिकारियों, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित सम्मानित अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया.

संबंधित सामग्री

दिशा की बैठक में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की

दिशा की बैठक में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की

 लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने एवं योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश

आरपीएफ नबीनगर की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

आरपीएफ नबीनगर की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के दो तस्कर देशी कट्टा व कारतूस के साथ चढ़े आरपीएफ नबीनगर के हत्थे

विशालकाय इमली का पेड़ गिरने से मिट्टी का घर ध्वस्त, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

विशालकाय इमली का पेड़ गिरने से मिट्टी का घर ध्वस्त, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवा के बीच हुआ हादसा, परिवार के सामने रहने का संकट

रातु थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में 20 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लिखित शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

रातु थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में 20 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लिखित शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

रांची के रातु थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में 20 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना करमा पूजा की रात हुई, जब युवती नानी घर से पूजा से वापस लौट रही थी.

पुरानी कार बेचने के नाम पर 4.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी इमरान खान गिरफ्तार 

पुरानी कार बेचने के नाम पर 4.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी इमरान खान गिरफ्तार 

धुर्वा थाना क्षेत्र में पुरानी कार बेचने के नाम पर 4.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है.