डीजीजीआई की टीम की बड़ी कार्रवाई, स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार

स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार

डीजीजीआई की टीम की बड़ी कार्रवाई, स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार

महानिदेशक जीएसटी खुफिया (डीजीजीआई) की टीम ने बुधवार को बारीडीह निवासी स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया.

डीजीजीआई की टीम की बड़ी कार्रवाई स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार 

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
महानिदेशक जीएसटी खुफिया (डीजीजीआई) की टीम ने बुधवार को बारीडीह निवासी स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. उन पर 100 करोड़ के फर्जी बिलों के जरिए भारी टैक्स चोरी करने का गंभीर आरोप है. डीजीजीआई की जांच में यह बात सामने आई है कि अजय शर्मा का संबंध स्क्रैप कारोबार से जुड़े उस बड़े टैक्स चोरी नेटवर्क से है, जिसमें पहले ही कई दिग्गजों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है. जांच के दौरान उनका नाम इस सिंडिकेट से जुड़े स्क्रैप कारोबारी विक्की भालोटिया, शिव देवरा और अमित गुप्ता के बयानों और साक्ष्यों में सामने आया. 

इसके बाद डीजीजीआई की टीम ने अजय शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की. लंबी पूछताछ के बाद पुख्ता सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची. मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. गौरतलब है कि इसी मामले में आरोपी विक्की भालोटिया, शिव देवरा और अमित गुप्ता करीब एक वर्ष से रांची जेल में बंद हैं. डीजीजीआई का मानना है कि अजय शर्मा इस सिंडिकेट का एक अहम हिस्सा हैं. फिलहाल जांच एजेंसी इस रैकेट से जुड़े अन्य पहलुओं और शहर के कुछ और कारोबारियों की भूमिका की सघन जांच कर रही है.
 
संबंधित सामग्री

कोयल नदी के तट पर मिला लापता युवक का शव, बालू में दबे होने की मिली थी सूचना

झारखंड

कोयल नदी के तट पर मिला लापता युवक का शव, बालू में दबे होने की मिली थी सूचना

पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र स्थित लुंबा सतबहिनी के सैकडीहा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

ट्रक मालिकों के हितों से कोई समझौता नहीं, हर समस्या का समाधान कराएगा एसोसिएशन: आरिफ हुसैन बब्लू

झारखंड

ट्रक मालिकों के हितों से कोई समझौता नहीं, हर समस्या का समाधान कराएगा एसोसिएशन: आरिफ हुसैन बब्लू

पाखर-लोहरदगा ट्रक ऑनर एसोसिएशन व पाखर हिंडालको प्रबंधन तथा माइंस प्रबंधन के साथ बैठक में कई अहम फैसले

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भरा एन्यूमेरेशन फॉर्म

झारखंड

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भरा एन्यूमेरेशन फॉर्म

मतदाताओं से की जागरूक बनने की अपील

बालूमाथ में थाना दिवस का आयोजन भूमि विवाद के 17 मामले आए

झारखंड

बालूमाथ में थाना दिवस का आयोजन भूमि विवाद के 17 मामले आए

थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया.इस दौरान थाना क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन किया.

नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो व आईटी एक्ट में भेजा गया जेल

झारखंड

नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो व आईटी एक्ट में भेजा गया जेल

आरोपी जनवरी 2026 से शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाए हुए था.