सांसद विजय हांसदा के रिसेप्शन पार्टी

सांसद विजय हांसदा के रिसेप्शन पार्टी में सम्मिलित हुए CM हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन, नवदंपति को दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी गाण्डेय विधायक कल्पना सोरेन आज राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा के विवाहोत्सव उपरांत रांची के एक होटल में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में सम्मिलित हुए.

By : Ark Sahuliyar
सांसद विजय हांसदा के रिसेप्शन पार्टी में सम्मिलित हुए CM हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन, नवदंपति को दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी गाण्डेय विधायक कल्पना सोरेन आज राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा के विवाहोत्सव उपरांत रांची के एक होटल में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित सांसद विजय हांसदा एवं उनकी धर्मपत्नी सुप्रिया मुर्मू को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. साथ ही मुख्यमंत्री ने नवदंपति के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की. मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने सांसद विजय हांसदा के परिजन एवं सगे-संबंधियों से मिलकर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की.