न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के रिम्स परिसर में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी हैं. इसी क्रम में प्रशासन की टीम विवादित कैलाश कोठी को ध्वस्त करने के लिए मौके पर पहुंची. कार्रवाई को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. फोर्स को देखते ही परिजन उग्र हो गए. स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया. अभियान के दौरान मजिस्ट्रेट सहित अंचल अधिकारी (सीओ) खुद मौके पर मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि इस मामले में 23 दिसंबर को ही कोर्ट का फैसला आ चुका था.
यह भी पढ़े: पटना में तेज रफ्तार ने फिर ली जान, स्कॉर्पियो और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर