देवघर में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

देवघर में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

देवघर में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई चार आरोपी गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
देवघर/डेस्क:
जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. साइबर थाना, देवघर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेश के निर्देश और डीएसपी राजा कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी और सरकारी कर्मचारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. इनके पास से 6 मोबाइल, 6 सिम कार्ड और 2 प्रतिबंधित सिम बरामद किए गए हैं. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी डिजिटल पेमेंट ऐप जैसे PhonePe और Paytm के यूजर्स को कैशबैक का लालच देकर ठगते थे.

इसके अलावा आरोपी PM किसान योजना का लिंक भेजकर लाभुकों को झांसे में लेते थे और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर रकम उड़ाते थे. वहीं, Dhani Finance का अधिकारी बनकर लोन दिलाने के नाम पर भी लोगों से ठगी की जाती थी. Airtel Payment Bank और Thanks App के जरिए कार्ड जारी करने के नाम पर भी लोगों को धोखा दिया जाता था.

गिरफ्तार आरोपियों में नीरज कुमार, जावेद अंसारी, मुन्ना अंसारी और संजीत अंसारी शामिल हैं. सभी देवघर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं. इस कार्रवाई में मधुपुर, पथरोल और अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सफलता हासिल की. पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या कैशबैक ऑफर के झांसे में न आएं और अपनी बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: MI vs PBKS मैच से पहले जानें, मुंबई के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

रांची के चुटिया इलाके में गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, रांची एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

झारखंड

रांची के चुटिया इलाके में गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, रांची एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

चंदवा में मेगा रक्तदान शिविर, 250 यूनिट रक्त संग्रह

झारखंड

चंदवा में मेगा रक्तदान शिविर, 250 यूनिट रक्त संग्रह

यौन शोषण के आरोप में सीसीएल कर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल

झारखंड

यौन शोषण के आरोप में सीसीएल कर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल

आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

झारखंड

आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

बसिया: असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट अकादमी के मैट को फूंका, नशेड़ियों के आतंक से खिलाड़ी परेशान

झारखंड

बसिया: असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट अकादमी के मैट को फूंका, नशेड़ियों के आतंक से खिलाड़ी परेशान