सविता बरनवाल/न्यूज11 भारत
गोमो/डेस्क: गोमो स्टेशन पर RPF की चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-03 पर खड़ी गंगा-दामोदर एक्सप्रेस के सामान्य कोच में दो युवक संदिग्ध हालत में बैठे मिले. उनके पास एक काला पिट्ठू बैग और प्लास्टिक का थैला था. पूछताछ होते ही दोनों वहां से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन RPF जवानों ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया.
तलाशी में बैग और थैले से 55 बोतल किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियर बीयर बरामद हुई. बरामद शराब की कुल मात्रा 27.50 लीटर, जिसकी कीमत करीब 7,150 रुपये बताई गई है.
पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि शराब को गोमो से पटना ले जाकर ज्यादा कीमत में बेचने की तैयारी थी. दोनों की पहचान पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के दीपक कुमार और सोनू कुमार के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें: गांडेय के फोकलो पत्थर में बारिश में खपरेल का कच्चा घर गिरा, घरेलू सामान बर्बाद