लातेहार: शादी समारोह में आई आदिवासी युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म,अगवा कर जं...

लातेहार: शादी समारोह में आई आदिवासी युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म,अगवा कर जंगल में वारदात, थाने में मामला दर्ज

लातेहार शादी समारोह में आई आदिवासी युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्मअगवा कर जंगल में वारदात थाने में मामला दर्ज

न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में पीड़ित ने शनिवार को लातेहार सदर थाना में एक मामला भी दर्ज किया गया है.जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के हरतुआ गांव में आयोजित शादी समारोह में युवती आई थी. शुक्रवार की रात जब शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान गांव के कुछ युवकों ने युवती को अगवा कर गांव से थोड़ी दूर स्थित जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

घटना के बाद आरोपित युवकों ने युवती को गंभीर अवस्था में जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए. शुक्रवार की देर रात जब युवती किसी प्रकार वापस अपने परिजनों के गांव पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद शनिवार को इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया.

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ कर दी है. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए भी अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: डकरा साइडिंग में सीआईएसएफ की छापेमारी में बड़ी सफलता लगी हाथ, 1.490 टन अवैध कोयला जब्त

संबंधित सामग्री

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

झारखंड

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

कांग्रेस अध्यक्ष का मानसिक संतुलन खराब, रांची के कांके में है इलाज की समुचित व्यवस्था

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

झारखंड

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

झारखंड

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

झारखंड

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

झारखंड

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

अभिलेखों के संधारण और जनसुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश