न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखण्ड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद को अनहोल्ड किया गया है. बीते 27 जून को यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव सोनू को अध्यक्ष पद से होल्ड किया गया था. जिसके बाद अब यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से पूर्व में की गई कार्रवाई को वापस ले लिया. ऐसे में कुमार गौरव दो महीने बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में फिर से बहाल हुए हैं.

यह भी पढ़ें- JPSC अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल