कृष्ण जन्माष्टमी

कलकत्ता पब्लिक स्कूल ओरमांझी में कृष्णाष्टमी की धूम, राधा और कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों से सुवासित हो रहा परिसर

पालने में बाल गोपाल के समक्ष 100 से अधिक बच्चों ने राधा-कृष्ण की रूप-सज्जा में गीत-संगीत की धुन पर प्रस्तुत की नृत्य व रासलीला

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कलकत्ता पब्लिक स्कूल ओरमांझी में कृष्णाष्टमी की धूम, राधा और कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों से सुवासित हो रहा परिसर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: कृष्णाष्टमी के शुभ अवसर पर कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी, रांची का संपूर्ण परिसर राधा और कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों से सुवासित हो रहा था.पालने में स्थापित बाल गोपाल के समक्ष स्कूल के प्री-प्राइमरी के 100 से अधिक बच्चों ने राधा और कृष्ण की रूप-सज्जा में राधा-कृष्ण विषयक गीत-संगीत की धून पर नृत्य एवं रासलीला प्रस्तुत की. एक साथ कई गोपियों संग कृष्ण का नृत्य अत्यन्त ही मनमोहक रहा. 

भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति में कृष्णाष्टमी पर्व न सिर्फ एक पर्व के रूप में रेखांकित एवं परिभाषित है, बल्कि नन्हे-मुन्हे बच्चों में एक संस्कार में ढलने की शिक्षा देने वाला पर्व है. 

कलकत्ता पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती प्रियम्दा झा, निदेशक श्री मिथिलेश कुमार मिश्र तथा प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी के शिक्षक, शिक्षिकाऐं एवं छात्र-छात्राऐं कार्यक्रम में उपस्थित थे. 

प्राचार्या श्रीमती प्रियम्दा झा ने छात्रों को श्रीकृष्ण के जीवन-चरित्र, आदर्श एवं उनके कर्त्तव्यों से अवगत कराया. साथ ही कृष्ण के जीवन में राधा की भूमिका को भी रेखांकित किया गया. राधा कृष्ण बने बच्चों के माखन भोग एवं मटकी-फोड़ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

यह भी पढ़ें: केंदुआ: गोफ बनने से गोधर कुर्मीडीह पाडेय बस्ती में फैली दहशत, बीसीसीएल प्रबंधन ने की घेराबंदी, गोफ की हो रही भराई

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम