न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: खुशी तिवारी हनी ट्रैप मामले में एक महिला और उसके पिता को जेल भेजने के विवादास्पद निर्णय को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है. डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार का तबादला रांची से सिमडेगा जिला कर दिया गया है. इसके साथ ही, इस केस के जांच अधिकारी (आईओ) मिथुन कुमार को निलंबित करते हुए चाईबासा जिला स्थानांतरित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मामले की जांच प्रक्रिया और उससे जुड़े निर्णयों पर उठे सवालों के चलते की गई है. बता दें कि अगस्त माह में ही डीजीपी ने मामले की जांच पूरे होने तक कारवाई नहीं करने का निर्देश दिया था, जिसकी अवहेलना करने पर कार्रवाई की गई. कोर्ट से बेल रिजेक्ट होने के बाद आरोपियों को नामकुम पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
ये भी पढ़ें- ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेला का समापन, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की हुई शामिल