खादगढ़ा जमीन विवाद मामला

खादगढ़ा जमीन विवाद मामला: महादेव उरांव को फिर हाई कोर्ट से लगा झटका, याचिका ख़ारिज 

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता ने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाया था. साथ ही कोर्ट ने माना कि सिंगल बेंच के फैसले में कोई गलती नहीं थी.

By : Dipali Kumari
खादगढ़ा जमीन विवाद मामला: महादेव उरांव को फिर हाई कोर्ट से लगा झटका, याचिका ख़ारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
खादगढ़ा जमीन विवाद मामले में महादेव उरांव को झारखंड हाईकोर्ट से एक बार फिर झटका लगा है. हाईकोर्ट ने एकलपीठ के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता ने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाया था. साथ ही कोर्ट ने माना कि सिंगल बेंच के फैसले में कोई गलती नहीं थी.

मामला करीब 38.25 डिसमिल जमीन से जुड़ा है. महादेव उरांव की ओर से जमीन को मुंडारी प्रकृति की बताते हुए उस पर दखल दिलाने की मांग की गई थी. इससे पहले हाईकोर्ट की एकलपीठ ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. साथ ही 12 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया था. 

सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष यह तथ्य भी सामने आया कि जमीन के बदले 1.08 करोड़ रुपये लिए गए थे. हाईकोर्ट ने माना कि याचिकाकर्ता की ओर से मामले के महत्वपूर्ण तथ्यों को अदालत के सामने पूरी तरह प्रस्तुत नहीं किया गया.

अदालत ने स्पष्ट किया कि एकलपीठ के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं है. इसके साथ ही एकलपीठ द्वारा लगाए गए 12 लाख रुपये के जुर्माने का आदेश भी प्रभावी रहा.

इसे भी पढ़ें: डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब; दोपहर 2 बजे अगली सुनवाई

संबंधित सामग्री

प्रदर्शनों से सुप्रीम कोर्ट का फैसला बेअसर! CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन से इनकार, SIR पर ECI व केंद्र से मांगा जवाब

प्रदर्शनों से सुप्रीम कोर्ट का फैसला बेअसर! CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन से इनकार, SIR पर ECI व केंद्र से मांगा जवाब

अगर फैसले एकतरफा हुए तो सब रद्द कर देंगे, सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग को दो टूक

रांची: शूटिंग क्लब में युवतियों का वीडियो बनाने के आरोप में ट्रेनर गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई VIDEO

रांची: शूटिंग क्लब में युवतियों का वीडियो बनाने के आरोप में ट्रेनर गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई VIDEO

. आरोपी के मोबाइल से कई वीडियो भी मिले थे. मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

रांची: जगन्नाथपुर तालाब में मिला किशोर का शव, कल सुबह से था लापता; हत्या की आशंका 

रांची: जगन्नाथपुर तालाब में मिला किशोर का शव, कल सुबह से था लापता; हत्या की आशंका 

परिजनों के मुताबिक, पत्थर से कूच-कूचकर हत्या करने के बाद शव तालाब में फेंका गया है.

धनबाद: अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर मोबाइल टावर के जनरेटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी 

धनबाद: अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर मोबाइल टावर के जनरेटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी 

धुआं देखकर अपार्टमेंट के लोग पांचवीं मंजिल स्थित छत पर पहुंचे. वहां जनरेटर में आग की लपटें देखकर लोग घबरा गए.

अनंत-नीरज विवाद सुलझाने में जुटे ललन सिंह, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती

अनंत-नीरज विवाद सुलझाने में जुटे ललन सिंह, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती

अनंत सिंह के विधानसभा चुनाव में विरोध पर ललन सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से उस वक्त चूक हुई थी।