'कारगिल विजय दिवस' सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे जवानों के शौर्य और बलिदान की...

'कारगिल विजय दिवस'

'कारगिल विजय दिवस' सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे जवानों के शौर्य और बलिदान की गाथा है: दामोदर मिश्र

26 जुलाई को शहीद स्मारक पर होगा माल्यार्पण, कारगिल योद्धाओं के परिजन और घायल सैनिक किए जाएंगे सम्मानित

कारगिल विजय दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि हमारे जवानों के शौर्य और बलिदान की गाथा है दामोदर मिश्र

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
कारगिल विजय दिवस के 27वें वर्षगांठ के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने और समारोह को भव्य बनाने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र ने की तथा संचालन महासचिव सुनील कुमार सिंह द्वारा किया गया. इस बैठक के दौरान आगामी 26 जुलाई को आयोजित होने वाले कारगिल विजय दिवस समारोह की रूपरेखा तय की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया. समारोह के सफल संचालन के लिए गठित कमेटियों में लक्ष्मी नारायण तिवारी को मुख्य प्रभारी बनाया गया है. 

कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था की जिम्मेदारी दयाशंकर शर्मा, समता प्रसाद शर्मा, दिनेश कुमार गुप्ता, संजय कुमार और सुनील कुमार सिंह को सौंपी गई है, जिनमें सुनील कुमार सिंह व्यवस्था के ओवरऑल इंचार्ज होंगे. इसके अलावा अतिथियों से समन्वय व आमंत्रण की जिम्मेदारी दया शंकर शर्मा और समता प्रसाद शर्मा को दी गई है. भोजन व पेयजल व्यवस्था का जिम्मा दया शंकर शर्मा संभालेंगे, जबकि सीटिंग अरेंजमेंट की देखरेख हरिहर तिवारी और अशोक कुमार दुबे करेंगे. सामग्री क्रय की जिम्मेदारी दयाशंकर शर्मा व कामाख्या नारायण सिंह को तथा गिफ्ट इंचार्ज के रूप में कामाख्या नारायण सिंह, प्रेमचंद शुक्ल और अशोक कुमार मेहता को प्रतिनियुक्त किया गया है.

बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई को सुबह 10 बजे सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया जाएगा. इसके पश्चात आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जिले के वीर जवानों के परिजनों और घायल सैनिकों को परिषद द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा. समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर भी चर्चा की गई.

जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र ने कहा कि 'कारगिल विजय दिवस' सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे जवानों के शौर्य और बलिदान की गाथा है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए. वहीं उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी ने सभी पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर शहीदों को नमन करने की अपील की. इस बैठक में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, सचिव अशोक कुमार दुबे, राजीव कुमार दुबे, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, बृजबिहारी सिंह सहित जिले भर से आए दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद थे.
 

संबंधित सामग्री

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

झारखंड

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद

बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए लंदन जाना चाहते थे शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया, हाई कोर्ट से नहीं मिली इजाजत

झारखंड

बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए लंदन जाना चाहते थे शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया, हाई कोर्ट से नहीं मिली इजाजत

कोर्ट में झारखंड सरकार ने भी विदेश जाने की अनुमति दिए जाने का किया विरोध

न टेबल, न कुर्सी... सिमडेगा में चटाई से लेकर बुलेट की सीट पर खुला

झारखंड

न टेबल, न कुर्सी... सिमडेगा में चटाई से लेकर बुलेट की सीट पर खुला 'एसआईआर' का चलता-फिरता दफ्तर

एसआईआर के उत्सव में डूबा सिमडेगा, साहबगीरी भूलकर जनता के मिजाज में ढले अफसर-कर्मी