सिमडेगा के दस परीक्षा केंद्रों में होगी जेपीएसई परीक्षा, परीक्षा संचालन को लेकर ...

सिमडेगा के दस परीक्षा केंद्रों में होगी जेपीएसई परीक्षा, परीक्षा संचालन को लेकर डीसी और एसपी ने दिए कई निर्देश

दस परीक्षा केंद्रों में कुल 3780 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे

सिमडेगा के दस परीक्षा केंद्रों में होगी जेपीएसई परीक्षा परीक्षा संचालन को लेकर डीसी और एसपी ने दिए कई निर्देश

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  झारखंड लोक सेवा आयोग रांची द्वारा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर सिमडेगा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के उद्देश्य से डीसी सिमडेगा कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

जिले में इस परीक्षा के लिए कुल -10 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें संत मेरिज हाई स्कूल सामटोली, उर्स लाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, संत अन्ना हाई स्कूल सामटोली, एसएस गर्ल्स प्लस 2 उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, एसएस प्लस टू हाई स्कूल (बालक), सिमडेगा कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल टुकुपानी तथा संत जेवियर कॉलेज शामिल हैं. इन सभी केंद्रों पर कुल 3780 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. बैठक में जानकारी दी गई कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक संचालित की जाएगी. डीसी ने परीक्षा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि इसे पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. किसी भी स्तर पर लापरवाही या कदाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रत्येक केंद्र पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त रोशनी (बिजली एवं जनरेटर), बेंच-डेस्क सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा. केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि सीसीटीवी की कार्यशीलता की पूर्व जांच कर लें तथा आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें.

विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष 19 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से सक्रिय रहेगा, जो परीक्षा सामग्री के सुरक्षित जमा होने तक कार्यरत रहेगा.नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 6207651659 निर्धारित किया गया है. डीसी ने सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहकर कार्य करने का निर्देश दिया.

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) की जाएगी तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. फ्रिस्किंग के बाद बायोमेट्रिक अंगूठा ,आइरिस की स्केनिंग की जायेगी. अभ्यर्थियों को प्रथम पाली की परीक्षा केंद्र में रिपोर्टिंग समय 8 बजे   पूर्वाहन तथा द्वितीय पाली के लिए 1 बजे अपराह्न होगी. अभ्यर्थी प्रथम पाली में 9.30 बजे कक्षा में प्रवेश करेंगे . कदाचार में लिप्त पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. साथ ही परीक्षा में तैनात कर्मियों की भी फ्रिस्किंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. उपायुक्त ने सभी केंद्रों का रोड मैप तैयार कर प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रदर्शित करने को कहा. परीक्षा त्रुटिरहित हो इसका ध्यान रखते हुए आपसी सामंजस्य से कार्य करने का निर्देश दिया गया.

एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस. खोटरे ने सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने विशेष रूप से कोलेबिरा घाटी क्षेत्र में संभावित जाम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए हाइड्रा एवं जेसीबी मशीन की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिया. परीक्षा केंद्रों में जैमर,अग्निशमन गाड़ियों की तैनाती तथा वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में अपर समाहर्ता  ज्ञानेन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  पलटू महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी  मिथलेश केरकेट्टा,जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम, सहित सभी केंद्राधीक्षक, सभी उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट, सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: जंगली हाथियों का कहर: कुडू के जोन्जरो गांव में लाखों की सम्पत्ति का नुकसान, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

संबंधित सामग्री

सरायकेला जिले में आगामी 19 अप्रैल को होने वाली झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की पूरी तैयारी

झारखंड

सरायकेला जिले में आगामी 19 अप्रैल को होने वाली झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की पूरी तैयारी

मांडर: भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

झारखंड

मांडर: भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

खलारी के चदरा धौडा से एक नाबालिग 8 अप्रैल से लापता, परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

झारखंड

खलारी के चदरा धौडा से एक नाबालिग 8 अप्रैल से लापता, परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

खलारी प्रखंड में मुखियाओं संग बीडीओ ने की समीक्षा बैठक, पेयजल व विकास कार्यों पर विशेष जोर

झारखंड

खलारी प्रखंड में मुखियाओं संग बीडीओ ने की समीक्षा बैठक, पेयजल व विकास कार्यों पर विशेष जोर

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 53 प्रस्तावों पर लगी मुहर, वित्त आयोग के प्रथम और द्वितीय प्रतिवेदन को मंजूरी

झारखंड

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 53 प्रस्तावों पर लगी मुहर, वित्त आयोग के प्रथम और द्वितीय प्रतिवेदन को मंजूरी