झारखंड हाईकोर्ट में उपस्थित हुए JPSC सचिव, कहा- 'समकक्ष अर्हता' रिपोर्ट के बाद ह...

झारखंड हाईकोर्ट में उपस्थित हुए JPSC सचिव

झारखंड हाईकोर्ट में उपस्थित हुए JPSC सचिव, कहा- 'समकक्ष अर्हता' रिपोर्ट के बाद होगी फूड सेफ्टी अधिकारियों की नियुक्ति

झारखंड हाईकोर्ट में उपस्थित हुए jpsc सचिव कहा- समकक्ष अर्हता रिपोर्ट के बाद होगी फूड सेफ्टी अधिकारियों की नियुक्ति

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
दूध समेत अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर झारखंड हाई कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर आज सुनवाई हुई. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में इस दौरान जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) के सचिव हाजिर हुए.

सुनवाई के दौरान जेपीएससी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि फूड सेफ्टी ऑफिसर, फूड एनालिस्ट, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने वर्ष 2023 में विज्ञापन जारी किया था और परीक्षा भी आयोजित कर ली गई है.

हालांकि, जेपीएससी ने कोर्ट को सूचित किया कि शैक्षणिक अर्हता और 'समकक्ष शैक्षणिक अर्हता' के मुद्दे पर एक समिति गठित की गई है. इस समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे और सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

जेपीएससी के इस जवाब पर कोर्ट ने मामले का डिस्पोजल कर दिया. बता दें कि कोर्ट ने यह स्वतः संज्ञान वर्ष 2012 में दूध में मिलावट का मामला सामने आने के बाद लिया था, जिस पर जनहित याचिका दर्ज की गई थी. 

यह भी पढ़े: अकबरुद्दीन ओवैसी किशनगंज कोर्ट में पेश, 2015 के भड़काऊ भाषण मामले में दर्ज हुआ बयान

संबंधित सामग्री

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

झारखंड

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

कांग्रेस अध्यक्ष का मानसिक संतुलन खराब, रांची के कांके में है इलाज की समुचित व्यवस्था

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

झारखंड

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

झारखंड

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

झारखंड

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

झारखंड

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

अभिलेखों के संधारण और जनसुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश