संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली एवं मतदाता सूची से जुड़े सवालों के विरोध में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा, पलामू जिला इकाई ने जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा जी के नेतृत्व में विशाल आक्रोश मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया. झामुमो द्वारा 28 सितंबर को राज्य के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन और पुतला दहन का आह्वान किया गया था. बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और तख्तियों के साथ समुचित बाजार मार्च करते हुए छहमुहान चौक पहुंचे और वहां उग्र प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी एवं जिला सचिव श्री रंजन चंद्रवंशी जी ने किया. राजेन्द्र सिन्हा जी का केंद्र सरकार और ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला
झामुमो पलामू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा ने कहा- “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को यह समझ लेना चाहिए कि लोकतंत्र किसी व्यक्ति या किसी दल की जागीर नहीं है. लोकतंत्र की असली ताकत देश का मतदाता है और उसके हाथ में मौजूद वोट है. मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर जब जनता के मन में सवाल उठ रहे हैं, तो उन सवालों का जवाब पारदर्शिता और संवैधानिक व्यवस्था के तहत देना होगा.”
उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर जनता का विश्वास कायम रखना चुनाव आयोग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. यदि मतदाता सूची या उसके पुनरीक्षण को लेकर किसी भी नागरिक के मन में आशंका है, तो उसका समाधान खुले और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए. न की केंद्र में बैठी हुई भाजपा की सरकार नरेंद्र मोदी जी के इशारों पे ज्ञानेश कुमार को चलना चाहिए
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सवाल करते हुए कहा- “ज्ञानेश कुमार जी, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब जनता के सामने पूरी पारदर्शिता के साथ दीजिए. चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के प्रति जनता का विश्वास मजबूत होना चाहिए. यही लोकतंत्र की बुनियादी जरूरत है.”
उन्होंने कहा कि झामुमो का आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि मतदाता के अधिकार, पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है.
संजीव तिवारी ने कहा- जनता के सवालों का जवाब देना होगा
संजीव तिवारी ने कहा कि झारखंड की जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है. उन्होंने कहा कि चुनाव और मतदाता सूची से जुड़े हर सवाल का जवाब संवैधानिक और पारदर्शी तरीके से दिया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा- “जनता को सिर्फ भाषण नहीं, अपने अधिकारों पर स्पष्ट जवाब चाहिए. लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे ऊपर है और झामुमो जनता की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा.”
सन्नू सिद्दीकी बोले- “पलामू की जनता जाग चुकी है”
केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी ने कहा कि आज का कार्यक्रम केवल पुतला दहन नहीं, बल्कि मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए जनआवाज है.
उन्होंने कहा- “पलामू की जनता जाग चुकी है. लोकतंत्र में वोट केवल एक बटन दबाना नहीं, बल्कि जनता की सबसे बड़ी ताकत है. इस ताकत के सम्मान और संरक्षण के लिए झामुमो का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाएगा और लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करेगा.”
रंजन चंद्रवंशी ने कहा- आंदोलन गांव-गांव तक पहुंचेगा
झामुमो जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी जी ने कहा कि मेदिनीनगर से उठी यह आवाज अब पलामू के गांव-गांव तक पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मतदाता सूची और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे.
उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े सवालों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से ही देना होगा.
कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य सनु सिद्दीकी,संजीव तिवारी, सुशील मिश्रा, युगल किशोर, सलोनी टोपनो, चंदन सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा, असफर रब्बानी, बालकिशन उराँव, संगठन सचिव देवानन्द भारद्वाज, अखिलेश सिंह, शाहबाज़ आलम, अनुराग सिंह, सरवन गुप्ता, धीरेन्द्र उराँव,वरिष्ठ नेता अविनाश देव, अभिषेक सिंह, सुनील तिवारी, कमाल खान, रामनाथ चंद्रवंशी, सनी शुक्ला, आशुतोष विनायक,बबलू शाहनवाज, ईश्वरी मेहता, महिला मोर्चा से कांति चंद्रवंशी, मंजू चंद्रा, रिया सिंह, सोनी कुमारी, मुक्ति होरो, कुंवारी दौड़दराए विलासी दौड़दराए,शकुंत देवी,गीता देवी, संगीता देवी ,युवा मोर्चा से सूरज अग्रवाल, रजनीश सिंह, कौशल किशोर, बबलू चौधरी, अरविंद चौधरी, शाकिब सिद्दीकी, सिद्धार्थ कुमार,सुनील कुमार, महानगर मोर्चा से रंजीत जायसवाल, मोहम्मद इल्ताफ, मन्नत सिंह बग्गा, अल्पसंख्यक मोर्चा से फ़ज़ायल अहमद व्यवसाय मोर्चा से दीपू चौरसिया, आरफीन अली, चैनपुर प्रखंड से कमरूदीन अंसारी, नीतीश सिंह चेरो, रंजीत तिवारी, विकाश कुमार, मुस्लिम अंसारी, सदर प्रखंड से संजय तिवारी, रामगढ़ प्रखंड से उदय भुईया, सतबरवा प्रखंड से मेघनाथ कुमार, लेस्लीगंज प्रखंड से नवलेश मेहता, शिव शंकर राम,पड़वा प्रखंड से चन्देश्वर मेहता, राणा सिंह, मनातू प्रखंड से सुनील यादव, सहित हजारों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: एनएच टास्क फोर्स ने अवैध रूप से खड़े 52 वाहनों पर की कार्रवाई, 4 लाख रुपये का काटा चालान