संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत
बुंडू/डेस्क: नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के शुक्रवार को मतगणना के बाद घोषित परिणाम में बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर झामुमो समर्थित जितेंद्र उरांव ने भाजपा समर्थित पूर्व अध्यक्ष राजेश उरांव को 809 मतों के अंतर से हराया. जितेंद्र उरांव का स्वागत बुंडू नगर पहुंचते ही ताशा बाजा के साथ जोरदार स्वागत किया गया. सर्वप्रथम उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें नमन किया उसके पश्चात बुंडू नगर में आभार व्यक्त करते हुए जुलूस के साथ आगे बढ़े जहां हाथ जोड़कर लोगों को धन्यवाद कर रहे थे जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह जीत बुंडू नगर पंचायत के हर एक उस इंसान की जीत है जिन्होंने बुंडू नगर को बेहतर बनाने का सपना देखा है पहली प्राथमिकता बुंडू बड़ा तालाब का सफाई तथा सुंदरीकरण है जिसको हर हाल में पूरा किया जाएगा इस बीच उनके साथ उनकी धर्मपत्नी उनके समस्त कार्यकर्ता हर्षवर्धन शर्मा सहित बुंडू के कई लोग एक उत्साह कार्यक्रम में शामिल थे.
यह भी पढ़ें: चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष बनीं सुनीता देवी, 4557 मत प्राप्त कर हुईं विजयी