झारखंड शराब घोटाला मामले के किंगपिन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, भूपेंद्र सिंह भाटिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

By : News11 Bharat
झारखंड शराब घोटाला मामले के किंगपिन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, भूपेंद्र सिंह भाटिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के बहुचर्चित करीब 750 करोड़ रुपये के शराब घोटाले के मुख्य आरोपी और भाटिया वाइंस एंड कंपनी के मालिक भूपेंद्र सिंह भाटिया को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला हैं. हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी हैं. 

इससे पहले भी भाटिया को इस मामले में अदालत से राहत नहीं मिली थी. बताया जा रहा है कि सितंबर महीने में एसीबी की विशेष अदालत ने भी भूपेंद्र सिंह भाटिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इसके बावजूद वह लंबे समय से फरार चल रहा है और जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हुई हैं.

38 करोड़ से बढ़कर 750 करोड़ तक पहुंचा घोटाला
जांच के शुरुआती दौर में इस शराब घोटाले की राशि करीब 38 करोड़ रुपये बताई गई थी लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ ही यह आंकड़ा बढ़कर करीब 750 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. आरोप है कि भाटिया वाइंस एंड कंपनी ने बिना वैध एग्रीमेंट के शराब की बिक्री की और प्लेसमेंट से लेकर आपूर्ति तक की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गई, जिससे सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ. इस मामले में विनय कुमार चौबे समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया हैं.

गिरफ्तारी से पहले फरार हो गया था भाटिया
इस साल जनवरी के अंत में झारखंड एसीबी की टीम भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया को गिरफ्तार करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंची थी लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही वह फरार हो गया. आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण वह भागने में सफल रहा और एसीबी की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा.

ऑपरेशन में शामिल टीम को किया गया था निलंबित
इस मामले में दूसरे प्रमुख आरोपी नवीन केडिया को भी दोबारा गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वह भी टीम को चकमा देकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसीबी चीफ एडीजी प्रिया दुबे ने कार्रवाई करते हुए इस ऑपरेशन में शामिल पूरी टीम को निलंबित कर दिया था.

यह भी पढ़े: सीएम नीतीश कुमार का लालू-राबड़ी पर बड़ा हमला, कहा– इन लोगों ने बिहार के लिए कुछ भी नहीं किया
 
संबंधित सामग्री

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है. 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.