न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए जज मिले हैं. मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा की हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति की गयी है. इसको लेकर केंद्र सरकार द्वारा नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गयी. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 सितंबर 2026 को तीनों नामों की सिफारिश की थी. बता दें कि मनोज प्रसाद झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल का पद संभाल चुके हैं. अखिल कुमार साहिबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे हैं. वहीं, राम शर्मा झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार प्रशासन रहे हैं. नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 13 से बढ़कर 16 हो जाएगी. जानकारी ही कि झारखंड हाईकोर्ट में जजों के कुल 25 स्वीकृत पद हैं. अब तीन नियुक्तियों के बाद भी 9 पद खाली रहेंगे.

यह भी पढ़ें- झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन