न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: चर्चित रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में फैसला आ गया है. हर्ष सिंह और नंद कुमार सिंह उर्फ मामा को अदालत ने बरी किया. बता दें कि 09 वर्ष तक चली लंबी सुनवाई के बाद आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने फैसला सुनाया. इससे पहले पांच सितंबर को ही फैसला आना था. अदालत के आदेश पर आरोपी हर्ष सिंह आज सशरीर न्यायालय में उपस्थित हुए. दूसरे आरोपी नंद कुमार सिंह उर्फ मामा फिलहाल होटवार जेल में बंद है. आज सुबह से ही कोर्ट परिसर में गहमा-गहमी रही. इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए थे. बता दें कि रंजय सिंह की हत्या 29 जनवरी 2017 की शाम बिग बाजार के सामने चाणक्य नगर मोड़ के समीप गोली मारकर कर दी गयी थी. रंजय सिंह मेंशन और संजीव सिंह के करीबी थे.
यह भी पढ़ें- जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी, अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज