न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के ऑर्किड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद आज शनिवार को जमकर हंगामा हुआ. मरीज के मौत के बाद परिजनों को दिए गए बिल को लेकर विरोध हो रहा है.
मिली जानकारी एक अनुसार कल शुक्रवार को मरीज को ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गयी. इसके बाद से मरीज के परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने जांच के लिए टीम भेजी है. मौके पर पहुंची तीन डॉक्टरों की टीम ने पूरे मामले की जानकारी ली. और सिविल सर्जन को पूरे मामले की रिपोर्ट सौंपी.