न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में लंबे समय के बाद एक बार फिर पात्रता परीक्षा आयोजित होने जा रही हैं. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा 26 अप्रैल को राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी. इससे पहले वर्ष 2007 में JET (झारखंड पात्रता परीक्षा) का आयोजन किया गया था. इस बार परीक्षा राज्य के छह प्रमुख जिलों में आयोजित की जाएगी, जिनमें रांची, देवघर, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग शामिल हैं. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा.
यह भी पढ़े: गिरिडीह: कानून-व्यवस्था पर एसपी का सख्त रुख, क्राइम कंट्रोल में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी पर गिर सकती है गाज!