न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता को लेकर झारखंड CID और रांची पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है. रांची सहित कई जगहों पर कोचिंग संस्थाओं के साथ-साथ आरोपियों के ठिकानों पर कार्रवाई की गई है. जेपीएससी परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों के आधार पर अभय तिवारी से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की गई है. रांची, धनबाद, हजारीबाग, पलामू सहित बिहार के कई ठिकानों पर कार्रवाई की गई है. जहां-जहां छापेमारी की गई है. उनमें शुभांगन की पाठशाला, पतंजलि आईएएस टीचर सहित 15 से अधिक ठिकानों पर CID की छापेमारी की गई है. रांची के नामकुम, धुर्वा सहित कई इलाकों पर देर रात से छापेमारी चल रही है. नामकुम के आदित्य पांडेय के घर पर छापेमारी हुई है. कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाने वाले शिक्षक रवि के पलामू स्थित घर पर भी कार्रवाई हुई है. मोबाइल ऑफ कर रवि फरार चल रहा है.
यह भी पढ़ें: बरसोल मंडल के छोटा तारुया गांव में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न