बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर सीटों के आज आएंगे उपचुनाव के नतीजे

उपचुनाव

बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर सीटों के आज आएंगे उपचुनाव के नतीजे

बांकीपुर में बीजेपी, आरजेडी और जनसुराज प्रत्याशियों के बीच है कांटे की टक्कर

बिहार की बांकीपुर मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर सीटों के आज आएंगे उपचुनाव के नतीजे

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: 30 जुलाई 2026 को तीन राज्यों की तीन विधानसभा उपचुनाव के सोमवार को नतीजे आने वाले हैं. मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. सभी विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. 

बता दें कि बिहार की बैंकीपुर विधानसभा की सीट BJP के नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई है. वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती बैंक घोटाला मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित होने से खाली  हुई  है. वहीं गुजरात  की मंजलपुर विधानसभा सीट BJP विधायक योगेशभाई नरंदास पटेल के निधन से खाली हुई थी. 

बता दें कि 30 जुलाई को हुए मतदान में बांकीपुर में 35 फीसदी से भी कम मतदान हुआ. इस सीट पर कुल 25 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. लेकिन मुख्य मुकाबले में बीजेपी, आरजेडी और जन सुराज के प्रत्याशी हैं. बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा यहां से किस्मत आजमा रहे हैं. उनके ऊपर इस प्रतिष्ठित सीट की प्रतिष्ठा दांव पर है. यहां पहले BJP ने अभिषेक कुमार सिन्हा "बंटी" को टिकट दिया था, लेकिन नामांकन के 1 दिन बाद उन्होंने "पारिवारिक कारणों" से नाम वापस ले लिया था. RJD ने रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. 2025 के विधानसभा चुनाव में वह इसी सीट से दूसरे नंबर पर थीं. बांकीपुर के मुकाबले को जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर ने रोचक बना दिया है. वह खुद चुनाव मैदान में उतरे हैं। वह पहली बार किसी चुनाव में उतरे हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड के अधिकांश जिलों में जारी रहेगा तेज बारिश का दौर, वज्रपात की भी होंगी घटनाएं*

संबंधित सामग्री

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

झारखंड

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चौपारण थाना क्षेत्र के जैन वस्त्रालय के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली.

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

झारखंड

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

मांदर की थाप पर होने वाला सामूहिक नृत्य हो, सरहुल और करमा जैसे पर्व हो या जंगल से मिलने वाली वन उपज सिमडेगा के सामाजिक जीवन में आदिवासी संस्कृति की गहरी छाप दिखाई देती है.