जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम...

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद हो गए. इनमें रांची के तिरिल निवासी स्वर्गीय अजय लकड़ा भी शामिल थे. उनका पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई के लिए रांची के तिलक लावेद गांव पहुंचा. जैसे ही शहीद अजय लकड़ा का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया. लेकिन शोक के साथ-साथ गर्व भी साफ झलक रहा था. ग्रामीणों, परिजनों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से अपने लाल को अंतिम सलाम किया. इस दौरान पूरा गांव भारत माता की जय और अजय लकड़ा अमर रहें के नारों से गूंज उठा. 

शहीद जवान को पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया. तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देखकर हर आंख नम थी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं गांव के लोग शहीद की वीरता और देशभक्ति पर गर्व महसूस कर रहे थे. देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद अजय लकड़ा की शहादत को झारखंड ही नहीं, पूरा देश सलाम करता है. उनकी कुर्बानी हमेशा याद रखी जाएगी. शहीद अजय लकड़ा की मां ने कहा बेटे की अंतिम इच्छा थी एक पका घर बनाना सपना अधूरा रह गया. वही दिवंगत के अंतिम यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए.

ये भी पढ़ें- भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

संबंधित सामग्री

सावन की सोमवारी पर चिड़काधाम के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के नारों से गूंजा चंदनकियारी मार्ग

झारखंड

सावन की सोमवारी पर चिड़काधाम के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के नारों से गूंजा चंदनकियारी मार्ग

चारों ओर बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार मुलाकात

गृह मंत्री को झारखण्ड राज्य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया

जमशेदपुर के बर्मा माइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी तीन गोली

झारखंड

जमशेदपुर के बर्मा माइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी तीन गोली

स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भर्ती कराया गया टाटा मुख्य अस्पताल में

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे 60 ट्रिप स्पेशन ट्रेनों का करेगा परिचालन

झारखंड

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे 60 ट्रिप स्पेशन ट्रेनों का करेगा परिचालन

परीक्षार्थियों के साथ दूसरे यात्रियों को भी होगी काफी सहूलियत

बकाया वेतन भुगतान को लेकर विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों ने कंजकीरो सबस्टेशन मुख्य गेट पर शुरू की भूख हड़ताल

झारखंड

बकाया वेतन भुगतान को लेकर विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों ने कंजकीरो सबस्टेशन मुख्य गेट पर शुरू की भूख हड़ताल

मांगें मानने तक आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी