श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पश्चिमी सिंहभूम में जन्माष्टमी की धूम, स्कूलों-मंदिरों में हर्षोल्लास, मंदिरों में होगी विशेष पूजा-अर्चना, सजाई गईं झांक

शैक्षणिक संस्थानों में भी रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन, नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पश्चिमी सिंहभूम में जन्माष्टमी की धूम, स्कूलों-मंदिरों में हर्षोल्लास, मंदिरों में होगी विशेष पूजा-अर्चना, सजाई गईं झांक

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी सहित पूरे जिले में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और झांकियां सजाई गई हैं, वहीं शैक्षणिक संस्थानों में भी रंगारंग कार्यक्रम हो रहे हैं.इसी क्रम में चाईबासा के सदर बाजार माहुरी भवन स्थित साईं अमन प्ले स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए और राधा-कृष्ण के गीतों पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया.

स्कूल की प्रधानाध्यापिका बोनोलता घोष ने कहा कि बच्चों में संस्कृति और परंपरा के प्रति जुड़ाव के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं. इस अवसर पर शिक्षिका ममता कुमारी, श्वेता सिंह, अनुष्का गुप्ता और मुस्कान कुमारी मौजूद रहीं.

यह भी पढ़ें: सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम