सिक्योरिटी ऑडिट

पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों का सघन सिक्योरिटी ऑडिट जारी

ग्राहकों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से सदर, चैनपुर और रामगढ़ समेत अन्य थानों में हो रहा निरीक्षण

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों का सघन सिक्योरिटी ऑडिट जारी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले में बैंक ग्राहकों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पलामू पुलिस लगातार अभियान चला रही है. पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर पलामू जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बैंकों का सघन सिक्योरिटी ऑडिट किया जा रहा है, जिसके तहत सदर, चैनपुर  पड़वा और रामगढ़ सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया है.

इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने बैंकों का सघन सिक्योरिटी ऑडिट किया गया.  जिले के सभी थाना पुलिस टीम ने बैंक परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और रिकॉर्डिंग की जांच की गई. इसके अलावा सुरक्षा उपकरण जैसे सायरन, फायर अलार्म और आपातकालीन बटन की स्थिति देखी गई. गार्ड व स्टाफ के तहत सुरक्षा गार्ड की तैनाती, ड्यूटी और सतर्कता की जांच की गई तथा परिसर की निगरानी में बैंक के प्रवेश-निकास द्वार, पार्किंग और आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई.

पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र के  बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए. सीसीटीवी को चौबीस घंटे चालू रखा जाए, समय-समय पर मॉक ड्रिल कराई जाए और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए. बैंक मैनेजर से मिलकर सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई. बैंक के सिक्योरिटी गार्ड को संदिग्धों पर विशेष नजर रखने और चौबीस घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया गया तथा सभी सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रहें इस पर भी विशेष फोकस रखने के लिए कहा गया.

जिले के अन्य हिस्सों की बात करें तो, चैनपुर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में वहां के ग्यारह बैंकों का भी निरीक्षण किया जा चुका है. इसी प्रकार रामगढ़ तथा जिले के अन्य सभी थाना क्षेत्रों में भी संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार जांच की जा रही है.

पलामू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम जनता और बैंक ग्राहकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और एसपी कपिल चौधरी के दिशा-निर्देशन में यह अभियान पूरे जिले में सख्ती से जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: 10 नवंबर को रांची में जश्न-ए-उर्दू की सजेगी महफिल! हज हाउस में जुटेंगे उर्दू प्रेमी, उर्दू की आवाज बुलंद करने की तैयारी

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

रांची के हरमू में राष्ट्रनायक की प्रतिमा पर कालिख पोतना विकृत मानसिकता और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

स्नैचिंग के दरम्यान महिला सड़क पर गिरकर हुई घायल,सीसीटीवी में कैद हुई स्नैचिंग की घटना <br/>

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र