न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिहार-झारखंड में राजनीतिक दलों को चंदे के नाम पर घोटाला सामने आया हैं. झारखंड अनुसंधान शाखा ने राजनीतिक चंदे की आड़ में 2000 करोड़ से अधिक आयकर चोरी का पर्दाफाश किया हैं. मामले में 500 से अधिक युवा पेशेवरों के साथ गुजरात की आम जनमत पार्टी का नाम सामने आया हैं. जांच में पाया गया है कि पार्टी चंदा लेने और उसकी रशीद देने के बाद 5% राशि काटकर वापस की गई हैं. युवाओं को पैसा लौटाने के लिए हवाला का इस्तेमाल किया गया है. इन पेशावरों में ज्यादातर आईटी क्षेत्र से हैं और करोड़ों के पैकेज पर विभिन्न कंपनियों में कार्यरत है.
यह भी पढ़े: मां के साथ बैंक जाना 2 साल की बच्ची को पड़ा भारी, कांच के गेट में फंसी गर्दन, बाल-बाल बची जान