न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित मीट-मुर्गा मार्केट होते हुए संगत मुहल्ला एवं कुर्मी टोला जपला जाने वाली सड़क पर नाली की पटिया दोबारा चढ़ा दिए जाने से लोगों को राहत मिली है. बतादे कि नाली सफाई के दौरान नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पटिया हटाया गया था, जिससे बाजार क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो गया था. पटिया नहीं रहने के कारण ग्राहक अपने वाहन मुख्य सड़क पर खड़ा कर बाजार के अंदर चले जाते थे, जिससे प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही थी. दुकानदारों और राहगीरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी.
न्यूज11 भारत में खबर चलने व स्थानीय लोगों की मांग के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने नाली पर पुनः पटिया चढ़वा दिया है. इसके बाद मुख्य बाजार में आवागमन सामान्य होने लगा है तथा लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिल रही है. स्थानीय दुकानदारों और मुहल्लावासियों ने प्रशासन के इस कदम पर संतोष जताया है.
यह भी पढ़ें: DC ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की, डिलीशन एवं ई केवाईसी कार्य में गति लाने का निर्देश दिया