नोवामुंडी में मुखिया के पिता साइबर ठगी के शिकार, खाते से उड़ाये 3 लाख रुपए

By : Vaibhaw Vikram
नोवामुंडी में मुखिया के पिता साइबर ठगी के शिकार, खाते से उड़ाये 3 लाख रुपए

रोहन निषाद/न्यूज11 भारत 

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले साइबर अपराधियों का जाल अब आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के परिवारों तक पहुंच गया है. ताजा मामला बालीझोर पंचायत का है, जहां मुखिया रवि सामड के पिता सोनाराम सामड साइबर ठगी का शिकार हो गये हैं. ठगों ने उनके बैंक खाते से लगभग 3 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली है. जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने किसी बहाने से सोनाराम सामड को अपने झांसे में लिया. उनके खाते से बंड़ी रकम पार कर दी. खाते से पैसे कटने का संदेश मिलने के बाद परिजनों को इस बड़ी ठगी का अहसास हुआ.

मुखिया रवि सामड ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पिता के साथ धोखाधड़ी हुई है. इस संबंध में नोवामुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि अब तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस कार्रवाई शुरू कर देगी विदित हो कि तीन माह पहले क्षेत्र में हुई थी क्षेत्र 3.27 लाख की ठगी, उल्लेखनीय है कि ठीक तीन माह पूर्व इसी क्षेत्र के कुचीबेडा निवासी और एनजीओ जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष चुम्डा पुरती के खाते से भी साइबर ठगों ने 3,27,000 रुपये उड़ा लिए थे.

यह भी पढ़ें: नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: बिंदल मॉल में फायरिंग करने वाले शूटर्स का हाफ एनकाउंटर

जमशेदपुर: बिंदल मॉल में फायरिंग करने वाले शूटर्स का हाफ एनकाउंटर

शूटर्स पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग करने लगे. इसी दरमियान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया.

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

साहिबगंज में सामने आए चर्चित खनन मामलों के बाद अब दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भी अवैध और नियमविरुद्ध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच के प्रबंधन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण मैच के दिन शहर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.