लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स में जनता को राहत मिले, वार्ड नंबर 8 की पार्षद अविन...

लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स में जनता को राहत मिले, वार्ड नंबर 8 की पार्षद अविनाश कौर ने किया निवेदन

लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स में जनता को राहत मिले वार्ड नंबर 8 की पार्षद अविनाश कौर ने किया निवेदन

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क: लोहरदगा नगर परिषद वार्ड नंबर 8 की पार्षद  अविनाश कौर ने लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षदों से निवेदन किया है कि जिस तरह कोडरमा जिले में होल्डिंग टैक्स में जनता को राहत पहुंचाई गई हैं,उसी तर्ज पर लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स में कमी करते हुए जनता को राहत देने का कार्य किया जाए, जैसा की विदित है कोडरमा ,झुमरीतिलैया व डोमचांच नगर निकायों मे नागरिकों के लिए बेतहाशा बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स दर में विभाग द्वारा अब कमी की गयी है़ इससे तीनों शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को काफी राहत मिलेगी़.

इस मामले को लेकर नव गठित बोर्ड ने हस्तक्षेप करने की मांग की थी़ साथ ही डीसी को पत्र सौंपकर टैक्स दर कम करने का अनुरोध किया गया था़. सर्किल रेट के बाद अब होल्डिंग टैक्स कम हुआ है तो लोगों को राहत मिलेगी़,बताते हैं कि सर्किल रेट के बाद होल्डिंग टैक्स का जो नया दर लागू होगा उसमें लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. कॉमर्शियल जगह के लिए जो टैक्स पहले देना पड़ता था उसमें अब करीब 35 से 40 फीसदी तक कम भुगतान करना होगा, जबकि घरेलू टैक्स जो पहले देना पड़ता था उसमें अब 25 से 30 फीसदी तक कम भुगतान करना होगा़ हालांकि, यह भुगतान दर नए वित्तीय वर्ष के लिए लागू होगा,

जानकारों के मुताबिक झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में यदि पूर्व में 1000 वर्ग फिट के मकान के लिए करीब 1740 रुपये होल्डिंग टैक्स लगता था तो अब इतने ही वर्गफीट मकान के लिए लगभग 1264 रुपये बतौर होल्डिंग टैक्स देना पड़ेगा. लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में भी सभी वार्ड पार्षदों से निवेदन हैं कि इसी तरह का प्रस्ताव लोहरदगा नगर परिषद के बोर्ड की बैठक में में लाया जाए और नगर विकास विभाग को भेजा जाए ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: चौपारण प्रखंड के चौपारण में बिजली विभाग करेगा मेंटेनेंस का काम, सुबह 11 बजे से शाम बजे तक नहीं रहेगी बिजली

संबंधित सामग्री

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

झारखंड

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

गैंग सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 159 अभ्यर्थी भी हिरासत में

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

झारखंड

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

बसिया: सड़क हादसों का

झारखंड

बसिया: सड़क हादसों का 'ब्लैक संडे', आधे घंटे में पांच दुर्घटनाएं; आयुष डॉक्टर के भरोसे रहा अस्पताल

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस