चंदनकियारी में SIR-2026 की तैयारी को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया

By : News11 Bharat
चंदनकियारी में SIR-2026 की तैयारी को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी /डेस्क: चंदनकियारी.  37 चंदनकियारी विधानसभा अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 201 से 297 तक के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण गुरुवार को प्रखंड सभागार में दिया गया. यह प्रशिक्षण सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-cum-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चंदनकियारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. प्रशिक्षण का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के पूर्व की तैयारी को सुदृढ़ करना था.

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज सभी मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही बूथ क्षेत्रों के सभी घरों पर निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित मकान संख्या वाला स्टीकर चिपकाने तथा जिन घरों पर मकान संख्या नहीं है या गलत अंकित है, वहां नोशनल मकान संख्या भरने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई.

इसके अतिरिक्त ब्लैक एंड व्हाइट या धुंधली फोटो वाले मतदाताओं के फोटो को रंगीन एवं स्पष्ट फोटो में परिवर्तित करने का निर्देश भी दिया गया, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाया जा सके. अधिकारियों ने कहा कि बीएलओ अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर निर्धारित मानकों के अनुसार सभी कार्यों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सफल बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें: JLKM बगोदर ने शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह का शहादत दिवस मनाया

संबंधित सामग्री

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>