न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की हैं. ओरमांझी थाना क्षेत्र में संचालित एक अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने करीब 15 हजार लीटर से अधिक स्पिरिट और अंग्रेजी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में उपकरण बरामद किया हैं. जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही हैं.
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई रांची के सहायक आयुक्त (उत्पाद) उमाशंकर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई. उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से विदेशी शराब तैयार की जा रही हैं. सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने आज शनिवार को छापेमारी कर फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया.
भारी मात्रा में सामग्री बरामद
छापेमारी के दौरान स्पिरिट के ड्रम, शराब की पैकिंग सामग्री, बोतलें, ढक्कन, लेबल और अन्य उपकरण मौके से जब्त किए गए. अधिकारियों का मानना है कि यहां बड़े पैमाने पर नकली अंग्रेजी शराब तैयार कर विभिन्न इलाकों में सप्लाई की जा रही थी.
कार्रवाई के बाद अब उत्पाद विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया हैं. यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध फैक्ट्री का संचालन कौन कर रहा था और इसके पीछे किस सिंडिकेट की भूमिका हैं. विभाग का कहना है कि पूरे गिरोह का खुलासा कर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया हैं. प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाएगा.
यह भी पढ़े: मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी बड़ी खबर! दो महीने की राशि जारी, इस दिन आपके अकाउंट में आएंगे पैसे