अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, देशी रिवॉल्वर व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

हथियार तस्करी

अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, देशी रिवॉल्वर व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत रसोईयाधमना गांव में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस और अपाची मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है.

अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़ देशी रिवॉल्वर व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क:
बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत रसोईयाधमना गांव में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस और अपाची मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर ने गुरुवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर दी. एसडीपीओ ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी रामगढ़ जिले से अवैध हथियार कम कीमत पर खरीदकर हजारीबाग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अधिक कीमत पर बेचने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सूचना के अनुसार गिरोह का एक सदस्य बरही थाना क्षेत्र के रसोईयाधमना गांव में अपाचे मोटरसाइकिल से हथियार और कारतूस बेचने का प्रयास कर रहा था. सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. तकनीकी शाखा से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम रसोईयाधमना पहुंची. वहां एक व्यक्ति अपने घर के पास मोबाइल पर बात कर रहा था. पुलिस वाहन को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. 

गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान मो. आमिर सोहैल उर्फ राजा बाबू पिता यूनुस अंसारी रसोईयाधमना थाना बरही निवासी के रूप में बताई. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक गिरोह बनाकर रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र से अवैध हथियार खरीदकर हजारीबाग के विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकों को ऊंचे दाम पर बेचने का काम करता है. आरोपी ने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम सकलैन रजा उर्फ सकलेन कुरैशी, मो. इबरार दोनों सरदार रोड़ सदर जिला हजारीबाग, मो. बाबर हबीबनगर थाना खिरगांव बड़ा बाजार, जिला  हजारीबाग तथा मो. मुनाजिर हुसैन उर्फ बबलू बड़ाबाजार सुभाष मार्ग जिला हजारीबाग बताए हैं. पुलिस इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.बरामद सामान में एक देशी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पंजीकरण संख्या जेएच 02 एएम 5798 शामिल है. इस अभियान में एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुमीत साव, राजबल्लभ कुमार, सुशील कुमार, दीपक कुमार, रूपलाल यादव सहित बरही थाना के सशस्त्र बल एवं चालक शामिल थे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
 

संबंधित सामग्री

करीब ₹12,500 मूल्य का रेलवे सामग्री बरामद, एक आरोपी फरार, आरपी(यूपी) एक्ट के तहत मामला दर्ज

झारखंड

करीब ₹12,500 मूल्य का रेलवे सामग्री बरामद, एक आरोपी फरार, आरपी(यूपी) एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरपीएफ पोस्ट भोजूडीह एवं सीआईबी आद्रा की संयुक्त टीम ने गुरुवार (9 जुलाई) को बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे का चोरी का सामान लदे एक टाटा इंट्रा पिकअप वाहन को जब्त किया

चंदवा में न्यायमूर्ति एल.पी.एन. शाह देव उच्च विद्यालय में चोरी के बाद पहुंचे प्रतुल शाह देव

झारखंड

चंदवा में न्यायमूर्ति एल.पी.एन. शाह देव उच्च विद्यालय में चोरी के बाद पहुंचे प्रतुल शाह देव

चोरी की घटना का शीघ्र उद्भेदन कर दोषियों की गिरफ्तारी हो : प्रतुल शाह देव

चंदवा के जमीरा व लाधुप में जंगली हाथियों का आतंक, तीन घर गिराए, अनाज चट किया

झारखंड

चंदवा के जमीरा व लाधुप में जंगली हाथियों का आतंक, तीन घर गिराए, अनाज चट किया

थाना क्षेत्र के लाधुप पंचायत अंतर्गत ग्राम बैलगड़ा और जमीरा पंचायत के तुपी गांव में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला.

बुढ़मू अंचल कार्यालय घूसकांड: ACB ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, CO से भी पूछताछ जारी

झारखंड

बुढ़मू अंचल कार्यालय घूसकांड: ACB ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, CO से भी पूछताछ जारी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुढ़मू अंचल कार्यालय में सामने आए कथित घूसकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का कर्मचारी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि को गिरफ्तार कर लिया है.

भरनो में साइकिलों की खराब फिटिंग पर भड़के प्रमुख, 51 बच्चे बिना साइकिल लिए बैरंग लौटे

झारखंड

भरनो में साइकिलों की खराब फिटिंग पर भड़के प्रमुख, 51 बच्चे बिना साइकिल लिए बैरंग लौटे

भरनो के प्लस टू हाई स्कूल परिसर में गुरुवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘उन्नति का पहिया’ के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.