मदरसा के शिक्षकों को पेंशन और ग्रेच्युटी नहीं दिए जाने से संबंधित अवमानना याचिका...

मदरसा के शिक्षकों को पेंशन और ग्रेच्युटी नहीं दिए जाने से संबंधित अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

मदरसा के शिक्षकों को पेंशन और ग्रेच्युटी नहीं दिए जाने से संबंधित अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मदरसा के शिक्षकों को पेंशन और  ग्रेच्युटी नहीं दिए जाने से संबंधित अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. 13 जून 2024 को कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न करने को कोर्ट ने गंभीरता से लिया है. कोर्ट ने मामले में नोटिस जारी कर प्रधान सचिव और माध्यमिक शिक्षा व साक्षरता विभाग के निदेशक को अगली सुनवाई में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने उन्हें यह बताने को कहा है कि अदालत के आदेश की अवहेलना के कारण उनपर आरोप गठन क्यों नहीं किया जाए. इस मामले में अगली सुनवाई 8 सप्ताह बाद होगी. 

सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से बताया गया कि राज्य सरकार ने एक संकल्प जारी किया था. जिसमें कहा गया था कि साल 2014 के बाद सेवानिवृत होने वाले मदरसा के शिक्षकों को पेंशन एवं ग्रेच्युटी का लाभ नहीं दिया जाएगा. लेकिन हाईकोर्ट ने 24 अक्टूबर 2014 को सरकार के इस नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया था. कोर्ट ने प्रार्थियों को पेंशन और ग्रेच्युटी भुगतान करने का आदेश दिया था. आदेश का अनुपालन नहीं होने पर प्रार्थियों की ओर से कोर्ट में और अवमानना याचिका दाखिल की गई. 

इस दौरान सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल कर कोर्ट को बताया गया था कि प्रार्थियों को पेंशन और ग्रेच्युटी  का भुगतान कर दिया गया है. वहीं, प्रार्थियों का कहना था कि उन्हें पेंशन और  ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं हुआ है. मामले में मोहम्मद एजाबुल हक एवं अन्य की ओर से हाईकोर्ट में और अवमानना याचिका दाखिल की गई है.

ये भी पढ़ें- गोवा से झारखंड के तीन युवाओं का शव पहुंचा रांची, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने अर्पित किया श्रद्धासुमन 

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर हिमांशु हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने किया सरेंडर

झारखंड

जमशेदपुर हिमांशु हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने किया सरेंडर

ADG मनोज कौशिक की निगरानी में चली कार्रवाई, अधिकांश आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख के इनामी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर में राहुल बच्चा नामक युवक को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत 

झारखंड

जमशेदपुर में राहुल बच्चा नामक युवक को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत 

जमशेदपुर में राहुल बच्चा नामक युवक को बुधवार शाम अपराधियों ने गोली मार दी.

बंगाल में ED का बड़ा एक्शन: TMC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 440 करोड़ रुपये फ्रीज, कई ठिकानों पर छापेमारी

देश-विदेश

बंगाल में ED का बड़ा एक्शन: TMC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 440 करोड़ रुपये फ्रीज, कई ठिकानों पर छापेमारी

टीएमसी से जुड़े बैंक खातों की जांच तेज, वित्तीय लेन-देन और फंडिंग के स्रोत की पड़ताल में जुटी एजेंसी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय National Stakeholders Consultation का शुभारंभ

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय National Stakeholders Consultation का शुभारंभ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय National Stakeholders Consultation का शुभारंभ नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ हुआ.

अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के समक्ष क्षमा याचना करें प्रधानमंत्री: ऋषि ब्रह्मर्षि सांस्कृतिक मंच के महासचिव मणिशंकर

झारखंड

अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के समक्ष क्षमा याचना करें प्रधानमंत्री: ऋषि ब्रह्मर्षि सांस्कृतिक मंच के महासचिव मणिशंकर

ऋषि ब्रह्मर्षि सांस्कृतिक मंच के महासचिव मणिशंकर ने यह मांग किया हैं कि अयोध्या जाकर प्रधानमंत्री प्रभु श्रीराम के समक्ष क्षमा याचना करें.