शादी में रसगुल्ला विवाद से मचा हड़कंप, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंडप तक पहुं...

शादी में रसगुल्ला विवाद से मचा हड़कंप, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंडप तक पहुंची दंगल की नौबत, शादी रद्द

शादी में रसगुल्ला विवाद से मचा हड़कंप लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं मंडप तक पहुंची दंगल की नौबत शादी रद्द

अभिषेक राज/न्यूज़11 भारत
गया/डेस्क:
बोधगया के एक निजी होटल में आयोजित शादी समारोह उस समय अखाड़ा बन गया, जब रसगुल्ला की कमी को लेकर दूल्हा–दुल्हन पक्ष में विवाद भड़क गया. घटना पिछले 29 नवंबर की बताई जा रही है, जिसकी CCTV फुटेज अब सामने आई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में खाना परोसा जा रहा था और उसी दौरान मिठाई कम पड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार शुरू हो गई, जो कुछ ही मिनटों में मारपीट में बदल गई. आरोप है कि लात–घूंसे, कुर्सियाँ—जो हाथ आया, उससे दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े. इस झड़प में कई लोग घायल भी हुए.

समारोह में जयमाला से लेकर अधिकतर रस्में पूरी हो चुकी थीं और मंडप में बैठकर विवाह होना ही बाकी था. लेकिन रसगुल्ले पर शुरू हुआ हंगामा इतना बढ़ गया कि शादी ही रद्द करनी पड़ी. दूल्हा के पिता महेंद्र प्रसाद का कहना है कि विवाद सिर्फ रसगुल्ले को लेकर हुआ था, लेकिन दुल्हन पक्ष ने उन लोगों पर दहेज मांगने का झूठा आरोप लगाकर बोधगया थाना में मुकदमा दर्ज करवा दिया. उनका कहना है कि मुकदमे के बाद भी वे शादी कराने के लिए तैयार थे, लेकिन दुल्हन पक्ष किसी भी हालत में तैयार नहीं हुआ.

वहीं दूल्हा की मां मुन्नी देवी का आरोप है कि जब दोनों पक्ष समझौते के करीब थे, तभी दुल्हन पक्ष के लोग शादी में लाए गए जेवर–गहने को उठा ले गए और दुल्हन को साथ लेकर होटल से निकल गए. उनका कहना है कि होटल की बुकिंग भी दूल्हा पक्ष ने ही कराई थी और आज भी वे शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन दुल्हन पक्ष अड़ा हुआ है. CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और गरमाया हुआ है. पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने CM हेमंत सोरेन की बात, कहा- हमारा INDIA गठबंधन चट्टान की तरह मज़बूत व एकजुट 

 

संबंधित सामग्री

सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

देश-विदेश

सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

कल मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह सोनम वांगचुक से मुलाकात करने मेदांता अस्पताल पहुंचे.

आज JPSC कार्यालय घेराव: परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरेगा युवा 

झारखंड

आज JPSC कार्यालय घेराव: परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरेगा युवा 

JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में आज JPSC कार्यालय घेराव का ऐलान किया गया है.

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

झारखंड

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में आज मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण