तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड में भीषण सड़क हादसा युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

न्यूज़11 भारत 
राजगंज/डेस्क:
तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित लेदाटांड़ मजार के सामने फलक होटल के समीप गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में उपचाररत है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजगंज क्षेत्र के राजगंज थाना कुल्ही निवासी मो. इरफान अंसारी (17 वर्ष), पिता मेराज अंसारी के रूप में हुई है. वहीं हादसे में उसी गांव के मो. शाहिद (17 वर्ष), पिता शाजिद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से राजगंज से तोपचांची की ओर जा रहे थे. इसी दौरान लेदाटांड़ मजार के सामने फलक होटल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर एक टेंपो से जा भिड़ी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) भेजा गया. वहां इलाज के दौरान मो. इरफान अंसारी की मौत हो गई, जबकि मो. शाहिद का उपचार जारी है. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पूरे कुल्ही गांव में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

संबंधित सामग्री

नवजात को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटता रहा एंबुलेंस, पलामू में जगह न मिलने पर रांची ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम 

झारखंड

नवजात को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटता रहा एंबुलेंस, पलामू में जगह न मिलने पर रांची ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम 

चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के जारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या

झारखंड

चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के जारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 मामलों में था फरार

झारखंड

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 मामलों में था फरार

कथित मुर्गा के मांस खाने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में कई बीमार

झारखंड

कथित मुर्गा के मांस खाने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में कई बीमार

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने लगाए 300 पौधे, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, विजयी बच्चे हुए पुरस्कृत

झारखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने लगाए 300 पौधे, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, विजयी बच्चे हुए पुरस्कृत