न्यूज11 भारत
मांडर/डेस्क: मांडर. थाना क्षेत्र के ब्राम्बे से ठाकुरगांव जाने वाले मार्ग पर ढाउठा टोली के समीप सोमवार की शाम करीब चार बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान सेवाडीह गांव निवासी 30 वर्षीय रामजीत गोप के रूप में हुई है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मांडर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए मांडर स्थित रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ जाने के कारण यह भीषण दुर्घटना घटी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: गढ़वा नगर परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में वोट करने को लेकर जनसम्पर्क अभियान