रांची में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कूल बस ने स्कूटी सवार छात्रा को कुचला, मौके पर ही मौत

रांची में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कूल बस ने स्कूटी सवार छात्रा को कुचला, मौके पर ही मौत

रांची में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार स्कूल बस ने स्कूटी सवार छात्रा को कुचला मौके पर ही मौत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूल बस और एक स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार छात्रा की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार स्कूल बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई और बस उसे कुचलते हुए निकल गई. बताया जा रहा है कि छात्रा अपने छोटे भाई के साथ मंदिर जा रही थी.

हादसे में बस का चक्का हेलमेट पहने छात्रा के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं स्कूटी पर पीछे बैठा छोटा भाई सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई. मृतक छात्रा के पिता का नाम श्याम है और वे लालपुर के डिस्टलरी बाजार में मछली बेचने का काम करते हैं. घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करने की कोशिश कर रही हैं.

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में मौसम का कहर: 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

संबंधित सामग्री

फुटबॉल खेलते समय गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, मेघालय में शोक की लहर

देश-विदेश

फुटबॉल खेलते समय गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, मेघालय में शोक की लहर

नवादा में AK मार्बल शोरूम में चोरों ने की लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज भी उड़ा ले गए

बिहार

नवादा में AK मार्बल शोरूम में चोरों ने की लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज भी उड़ा ले गए

बिहार

'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत निकाली गई रैली, 16 राज्यों के स्वयंसेवकों ने दिया विविधता में एकता का संदेश

सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस मामले में सामने आया राजू तिवारी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

बिहार

सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस मामले में सामने आया राजू तिवारी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन