हूल दिवस

सभी 595 मंडलों में मनाया जाएगा हूल दिवस: आदित्य साहू

झारखंड भाजपा 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर न केवल अमर शहीद स्थल भोगनाडीह में कार्यक्रम आयोजित करेगी बल्कि इस दिवस को राज्य के सभी 595 मंडलों में मनाने की तैयारी में जुटी हुई है.

By : Ark Sahuliyar
सभी 595 मंडलों में मनाया जाएगा हूल दिवस: आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड भाजपा 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर न केवल अमर शहीद स्थल भोगनाडीह में कार्यक्रम आयोजित करेगी बल्कि इस दिवस को राज्य के सभी 595 मंडलों में मनाने की तैयारी में जुटी हुई है. हूल दिवस को सभी मंडलों में मनाने की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की है. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि इस बार हूल दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा झारखंड के सभी मंडलों में हूल क्रांति के अमर शहीद महानायक सिदो-कान्हो, चांद-भैरव, फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. वहीं भोगनाडीह में इस दिवस को भव्य और व्यापक रूप से मनाने के लिए 9 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है. 

आदित्य साहू ने कहा कि आजादी की लड़ाई में झारखंड के जनजातीय समुदाय के महानायकों की महत्ती भूमिका रही है. कई सपूतों ने अपनी कुर्बानी दी है. 30 जून, 1855 के दिन झारखंड के जनजातीय समुदाय द्वारा क्रांति का बिगुल फूंका गया. हूल दिवस, जनजातीय समुदाय के कड़े संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है. 

आदित्य साहू ने कहा कि विपक्षी पार्टियां जनजातीय समुदाय के नाम पर केवल राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करती रही हैं. जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सही मायनों में आदिवासी गौरव, उनके सम्मान, उनकी अस्मिता, उनके अधिकारों की रक्षा करने का काम किया है. नरेंद्र मोदी सरकार ने उनके हितों, उनके अधिकारों, उनकी संस्कृति, उनकी विरासत को राष्ट्रीय स्वाभिमान के रूप में स्थापित करने का काम किया है. इस तिथि को सभी मंडलों में मनाने का हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य इस पावन मौके पर जनजातीय समुदाय के महानायकों के बहुमूल्य योगदान को स्मरण कर उन्हें सम्मान और श्रद्धांजलि देना है.

यह भी पढ़ें- अवैध वसूली के रास्ते का रोड़ा बन रहे रिम्स निदेशक को इस्तीफा देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने किया मजबूर: रमाकांत महतो

 

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.