न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड हाई कोर्ट में वनरक्षी नियुक्ति और नोशनल बेनिफिट्स से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई. निर्धारित समय पर जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर कोर्ट ने वन विभाग पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया. अदालत ने स्पष्ट किया कि जुर्माना जमा करने के बाद ही विभाग का जवाब स्वीकार किया जाएगा. साथ ही सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम अवसर भी दिया गया है. यह याचिका जितेंद्र कुमार और अन्य अभ्यर्थियों की ओर से दायर की गई है.
याचिकाकर्ताओं ने बताया कि जेएसएससी की विज्ञापन संख्या 03/2014 के तहत चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद विभागीय स्तर पर मेडिकल रिपोर्ट में गड़बड़ी के कारण उनकी नियुक्ति में देरी हुई. जहां अन्य सफल अभ्यर्थियों ने वर्ष 2017 में ही पदभार ग्रहण कर लिया था, वहीं याचिकाकर्ताओं को 2019 तक इंतजार करना पड़ा. इस देरी के चलते उन्हें दो वर्षों की वेतन वृद्धि और वरिष्ठता में नुकसान उठाना पड़ रहा है. याचिका में मांग की गई है कि उन्हें अन्य अभ्यर्थियों के साथ 2017 से ही सेवा में माना जाए, ताकि भविष्य में पदोन्नति और अन्य लाभों में किसी प्रकार की हानि न हो. मामले की अगली सुनवाई 9 जून को निर्धारित की गई है.
ये भी पढ़ें- टेंडर कमीशन घोटाला: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मिला कोर्ट का झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
वनरक्षी नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, जवाब नहीं देने पर लगाया जुर्माना
संबंधित सामग्री
भगत सिंह की 119वीं जयंती पर उमाशंकर अकेला ने किया नमन, उनके विचारों को युवाओं के लिए बताया आज भी प्रेरणा
उमाशंकर अकेला ने चौपारण स्थित अपने आवास पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया
फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सांसद जोबा मांझी और विधायक निरल पूर्ति ने पुरस्कृत कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
नवयुवक संघ बलियापोसी-राईकासाई की तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एमटीएफसी की टीम ने जीती
JUT के दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दी बधाई
बड़ी डिग्री से बड़ा जीवन नहीं बनता, बड़ा उद्देश्य जीवन को बड़ा बनाता है: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार
गुमला से लापता नाबालिग मामले में HC में सुनवाई, संदिग्ध भूखली लकड़ा के ‘सस्पेक्ट डिटेक्शन टेस्ट’ की रिपोर्ट पॉजिटिव
गुमला से लापता नाबालिग मामले में सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. संदिग्ध भूखली लकड़ा के ‘सस्पेक्ट डिटेक्शन टेस्ट’ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
सीवान में दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व प्रमुख के पति को मारी गोली
आंदर थाना क्षेत्र के शिवली मठिया गांव में गोलीबारी की घटना में आंदर प्रखंड की पूर्व प्रमुख प्रतिभा गिरी के पति एवं शिक्षक किशोर कुमार गिरी गंभीर रूप से घायल हो गये।