बोकारो की 18 साल की युवती के लापता मामले में हाईकोर्ट ने DGP को दिए सख्त निर्देश

बोकारो की 18 साल की युवती के लापता मामले में हाईकोर्ट ने DGP को दिए सख्त निर्देश

बोकारो की 18 साल की युवती के लापता मामले में हाईकोर्ट ने dgp को दिए सख्त निर्देश 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बोकारो की 18 साल की युवती की गुमशुदगी से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के रिश्तेदार के साथ बोकारो पुलिस द्वारा की गई बेरहमी की पिटाई पर चर्चा हुई. कोर्ट के आदेश पर राज्य के डीजीपी वर्चुअल माध्यम से हाजिर हुए. डीजीपी ने बताया कि मारपीट मामले में वन मैन कमिटी गठित की गई है और इसकी रिपोर्ट सौंपने के लिए कोर्ट से समय मांगा. इसके अलावा उन्होंने कोर्ट को जानकारी दी कि पिंडराजोड़ा थाना प्रभारी को हटाया जा चुका हैं. कोर्ट ने याचिकाकर्ता के चाचा ससुर की पिटाई मामले में कमेटी की सीलबंद रिपोर्ट सौंपने और लापता युवती को खोजने में तेजी लाने के लिए डीजीपी को निर्देश दिया. कोर्ट ने अगली सुनवाई 15 अप्रैल के लिए निर्धारित की. कोर्ट ने मामले में सरकारी अधिवक्ता को निर्देश दिया कि पुलिस की पिटाई में घायल चाचा ससुर का इलाज दीपा टोली सेना अस्पताल में कराया जाए.

बता दें कि पहले सुनवाई में कोर्ट ने डीजीपी को बताया था कि याचिकाकर्ता के रिश्तेदार को पिंडराजोड़ा थाना में बुलाकर बेरहमी से पीटा गया था, जिससे उनके माथे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई. पीड़ित वर्तमान में रांची के एक निजी क्लीनिक में भर्ती हैं. वह पीड़ित परिवार से है, इसके बावजूद भी उनको पीटा गया था. इस संबंध में याचिकाकर्ता के रिश्तेदार की पिटाई के संबंध में डीजीपी से रिपोर्ट मांगी थी और उन्हें 9 अप्रैल को सशरीर उपस्थित होने को कहा गया था.

यह भी पढ़े: टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के केस में ED करेगी चार गवाहों को पेश, अगली सुनवाई 11 मई को
 
संबंधित सामग्री

गांडेय में मनरेगा आम बागवानी में लगी आग, दो लाभुकों के सभी पौधे नष्ट.

झारखंड

गांडेय में मनरेगा आम बागवानी में लगी आग, दो लाभुकों के सभी पौधे नष्ट.

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

झारखंड

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

झारखंड

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश